Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana: लोगों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने और हर तबके के लोगों को बैंकिंग सेक्टर से जोड़ने के मकदस से केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan Dhan Yojana-PMJDY) की शुरुआत की थी। इस योजना को साल 2014 में लॉन्च किया गया था। इस योजना के तहत भारतीय नागरिक जीरो बैलेंस पर अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं। इस खाते पर आमजन को चेक बुक, पासबुक, दुर्घटना बीमा के अलावा ओवरड्राफ्ट की सुविधा भी मुहैया कराई जाती है। ओवरड्राफ्ट फैसिलिटी के तहत जन धन अकाउंट होल्डर अकाउंट में बैलेंस न होने पर भी अपने खाते से 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।
अब तक इस योजना के तहत 50 करोड़ से ज्यादा बैंक अकाउंट खोले जा चुके हैं। लॉन्चिंग के बाद से ही इस योजना का आम जनता पर काफी अच्छा असर हुआ है। 28 अगस्त 2023 तक PMJDY में कुल 2.03 लाख करोड़ रुपये जमा हुए हैं। इसके अलावा इस योजना में 50 करोड़ से ज्यादा अकाउंट खोले जा चुके हैं।
PMJDY में कितना होना चाहिए मिनिमम बैलेंस
PMJDY में जीरो बैलेंस पर अकाउंट खुलवा सकते हैं। यानी अगर अकाउंट में पैसे नहीं हैं। तब भी अकाउंट एक्टिव रहेगा इससे गरीब तबके के लोगों को बैंकिंग सेक्टर से जुड़ना आसान हो जाता है। मौजूदा समय में इस योजना में 50.70 करोड़ लाभार्थी रजिस्टर्ड हैं। इनमें से 56 फीसदी बैंक अकाउंट महिलाओं के हैं। प्रधानमंत्री जन धन के कुल खातों में से 67 फीसदी खाते ग्रामीण और अर्ध-शहरी इलाकों में रहने वाले लोगों के खोले गए हैं। इतना ही नहीं इन खातों पर रुपे कार्ड भी जारी किये जाते हैं जिनकी संख्या 34 करोड़ से ज्यादा हो चुकी है।
PMJDY में कौन खुलवा सकते हैं अपना अकाउंट
कोई भी भारतीय नागरिक इस योजना का फायदा उठा सकते हैं। इस योजना में जन धन अकाउंट ओपन करना होता है। यह योजना पिछड़े लोगों को बैंकिंग से जुड़ने के लिए शुरू किया गया था। जनधन अकाउंट को बाकी अकाउंट से अलग तरीके से मैनेज किया जाता है। किसी भी उम्र के लोग अपना अकाउंट खुलवा सकते हैं।
PMJDY में अकाउंट खुलवाने के फायदे
1 - प्रधानमंत्री जन धन योजना (Pradhan Mantri Jan-Dhan Yojana PMJDY) के तहत गरीब और जरूरतमंद लोगों को न सिर्फ बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (basic savings bank deposit BSBD) खाता उपलब्ध कराया जा रहा है। बल्कि वे इस अकाउंट से अपनी बचत जमा कर सकते हैं। कहीं भी भेज सकते हैं, अपने अकाउंट में पैसे मंगवा सकते हैं। बैंक से उधार ले सकते हैं। बीमा का लाभ ले सकते हैं और पेंशन की सुविधा का लाभ भी ले सकते हैं।
2 - इस अकाउंट को किसी भी बैंक में खोला जा सकता है। सामान्य खातों की तरह जन धन खाते पर भी आपको जमा राशि पर ब्याज की सुविधा मिलती है।
3 - इस योजना के तहत अकाउंट खुलवाने पर आपको रूपे एटीएम कार्ड की सुविधा मिलती है। इसके अलावा 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर, 30,000 रुपये का लाइफ कवर दिया जाता है।
4 - जनधन अकाउंट में रुपे कार्ड की सुविधा मिलती है। वहीं 10,000 रुपये तक ओवर ड्रॉफ्ट की सुविधा मिलती है। यानी अकाउं में पैसे नहीं हैं तो 10,000 रुपये तक निकाल सकते हैं।