Get App

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाताधारकों को पैन कार्ड अपडेट करने के लिए मिल रहे फर्जी मैसेज

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के कई ग्राहक ठगी (फिशिंग) के शिकार हो रहे हैं। ग्राहकों को यह मैसेज भेजा रहा है कि अगर वे अपना पैन कार्ड डिटेल्स अपडेट नहीं करते हैं, तो उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। इन मैसेज में पैन संबंधी जानकारी 'अपडेट करें' से जुड़ा एक संदिग्ध लिंक होता है और इन हथकंडों के जरिये ग्राहकों को सीधा शिकार बनाया जा रहा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 07, 2025 पर 11:15 PM
इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के खाताधारकों को पैन कार्ड अपडेट करने के लिए मिल रहे फर्जी मैसेज
फर्जी अलर्ट भेजकर दावा किया जाता है कि पैन डिटेल्स अपडेट नहीं करने की स्थिति में ग्राहक के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा।

इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) के कई ग्राहक ठगी (फिशिंग) के शिकार हो रहे हैं। ग्राहकों को यह मैसेज भेजा रहा है कि अगर वे अपना पैन कार्ड डिटेल्स अपडेट नहीं करते हैं, तो उनका बैंक खाता फ्रीज कर दिया जाएगा। इन मैसेज में पैन संबंधी जानकारी 'अपडेट करें' से जुड़ा एक संदिग्ध लिंक होता है और इन हथकंडों के जरिये ग्राहकों को सीधा शिकार बनाया जा रहा है।

सरकार के प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) की फैक्ट चेक टीम ने इस बात की पुष्टि की है कि ये मैसेज फर्जी हैं। इंडिया पोस्ट ने कभी भी यह मैसेज नहीं भेजा है और लोगों को चेतावनी दी गई है कि वे न तो किसी ऐसे लिंक पर क्लिक करें और न ही कोई पर्सनल डिटेल साझा करें।

यह फर्जीवाड़ा कैसे काम करता है?

फर्जीवाड़ा करने वाले फर्जी अलर्ट भेजकर दावा करते हैं कि पैन डिटेल्स अपडेट नहीं करने की स्थिति में ग्राहक के इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक का खाता 24 घंटे के भीतर ब्लॉक कर दिया जाएगा। ये मैसेज अक्सर सही होने का भ्रम पैदा कर देते हैं, लेकिन ये बड़े पैमाने पर फर्जीवाड़े का हिस्सा होते हैं, जिनका मकसद संवेदनशील निजी और वित्तीय सूचनाएं चुराना होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें