रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने लाइटवेट पेमेंट सिस्टम को लाने का प्रस्ताव पेश किया है। इस सिस्टम को लाने के पीछे का उद्देश्य थोक या फिर बल्क पेमेंट और कठिन हालातों में इंटरबैंक पेमेंट की सुविधा देना है। RBI के मुताबिक इसके जरिए इमरजेंसी कंडीशन में बिना किसी रुकावट के पेमेंट किया जा सकेगा।
