Red Radish: सब्जी के साथ-साथ सलाद की शोभा बढ़ाने वाली सफेद मूली (White Radish) का मीठा-कसैला स्वाद आमतौर पर सबको पसंद रहता है। सफेद रंग की मूली ना सिर्फ पोषण से भरपूर होती है। बल्कि सर्दियों में पानी की कमी को भी पूरा करती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सफेद मूली से ज्यादा फायदा और मुनाफा लाल मूली की खेती (Red Radish Farming) में है। भारत में विदेशी सब्जियों की बढ़ती मांग के बीच लाल मूली भी काफी पॉपुलर हो गई है। सफेद मूली के मुकाबले लाल मूली में एंटीऑक्सीडेंट्स ज्यादा पाए जाते हैं। सफेद मूली के मुकाबले लाल मूली काफी महंगी बिकती है।