Get App

Jio ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता प्लान! डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और तीन महीने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो ये आपके काम की है। जियो ने तीन महीने की वैलिडिटी वाला ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसे आप कंपनी का सबसे सस्ता सलाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान कह सकते हैं।

Akhileshअपडेटेड Jul 02, 2023 पर 11:34 PM
Jio ने लॉन्च किया अब तक का सबसे सस्ता प्लान! डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ मिलेगा बहुत कुछ
रिलायंस जियो (RELIANCE JIO) अपने ग्राहकों के लिए अलग अलग समय पर काफी बेहतरीन प्लान लेकर आती है

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में से एक रिलायंस जियो (Reliance Jio) अपने ग्राहकों की जरूरतों को पूरा करने के लिए समय के हिसाब से अलग-अलग रिचार्ज प्लान पेश करती रहती है। जियो ने अब मनी-बैक सुविधा और लंबी वैलिडिटी वाला एक शानदार प्लान लॉन्च की है। ये प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए है, जिन्हें मुख्य रूप से इंटरनेट से अधिक कॉलिंग की आवश्यकता होती है। Jio ने 400 रुपये से कम कीमत वाला प्लान पेश किया है। इस प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग सहित कई अन्य ऑफर मिल रहे हैं।

अगर आप जियो का सिम इस्तेमाल करते हैं और तीन महीने वाला सस्ता रिचार्ज प्लान तलाश रहे हैं तो ये आपके काम की है। जियो ने तीन महीने की वैलिडिटी वाला ऐसा प्लान लॉन्च किया है जिसे आप कंपनी का सबसे सस्ता सलाना प्रीपेड रिचार्ज प्लान कह सकते हैं।

399 का है नया प्लान

जियो का नया प्लान 395 रुपये का है। इसमें आपको 84 दिन यानी करीब 3 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। जियो के 395 रुपये के इस प्लान में आपको 84 दिन के लिए किसी भी नेटवर्क में अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलती है। कंपनी इसमें ग्राहकों को 1,000 फ्री SMS ऑफर कर रही है। इस प्लान में आपको पूरे 84 दिन के लिए 6GB डेटा मिलता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें