Roti Rice Rate Report: महंगाई के बीच वेज या नॉनवेज, कौन सी थाली है ज्यादा महंगी?

Roti Rice Rate Report: अगस्त में, उच्च आधार पर शाकाहारी थाली की कीमत में महीने-दर-महीने मामूली गिरावट आई और इस वित्तीय वर्ष में दूसरी बार साल-दर-साल बढ़ोतरी हुई, खासतौर से टमाटर की कीमतों में मजबूती के कारण। इसमें कहा गया है कि मांसाहारी थाली की कीमत साल-दर-साल 13 फीसदी बढ़ी है

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 7:52 PM
Roti Rice Rate Report: महंगाई के बीच वेज या नॉनवेज, कौन सी थाली है ज्यादा महंगी?

टमाटर की ऊंची कीमतों (Tomato Price Hike) ने अगस्त में शाकाहारी थाली (vegetarian thali) की कीमत पिछले साल की तुलना में 24 प्रतिशत बढ़ा दी। एक रिपोर्ट में ऐसी जानकारी दी गई। हालांकि, क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स (Crisil Market Intelligence and Analytics) की मासिक 'रोटी चावल दर' रिपोर्ट (Roti Rice Rate Report) में गुरुवार को कहा गया कि जुलाई की तुलना में लागत में थोड़ी कमी आई है।

अगस्त में, उच्च आधार पर शाकाहारी थाली की कीमत में महीने-दर-महीने मामूली गिरावट आई और इस वित्तीय वर्ष में दूसरी बार साल-दर-साल बढ़ोतरी हुई, खासतौर से टमाटर की कीमतों में मजबूती के कारण। इसमें कहा गया है कि मांसाहारी थाली की कीमत साल-दर-साल 13 फीसदी बढ़ी है।

रिपोर्ट में कहा गया है, शाकाहारी थाली की कीमत में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल टमाटर की कीमत की है, जो साल-दर-साल 176 प्रतिशत बढ़कर अगस्त में 102 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई, जबकि पिछले साल इसी महीने में ये 37 रुपए प्रति किलोग्राम थी।

गांवों के बाजार में मांग तेज होने से टेलीविजन पर बढ़ी FMCG कंपनियों के विज्ञापनों की संख्या


रिपोर्ट के अनुसार, नॉनवेज थाली की कीमत में इजाफा कम हुआ, क्योंकि ब्रॉयलर चिकन की कीमत में साल-दर-साल 1-3 प्रतिशत की मध्यम बढ़त का अनुमान है। नॉनवेज थाली की लागत में 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सेदारी ब्रॉयलर की होती है।

इसमें कहा गया है कि अगस्त में एक साल पहले की तुलना में वनस्पति तेल की कीमत में 17 प्रतिशत और आलू की कीमत में 14 प्रतिशत की गिरावट आई, जिससे दोनों थालियों की लागत कुछ हद तक कम हो गई।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सितंबर में थाली की कीमतें गिर सकती हैं, क्योंकि टमाटर की खुदरा कीमत महीने-दर-महीने आधी होकर 51 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।

इसके अलावा, 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत, जो अगस्त में 1,103 रुपए थी, सितंबर से घटाकर 903 रुपए कर दी गई है, इससे उपभोक्ताओं को ज्यादा राहत मिल सकती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।