देश भर में अब जल्द ही सैटेलाइट बेस्ड टोल कलेक्शन सिस्टम लागी हो जाएगा। इस मामले में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (Ministry of Road Transport and Highways) ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसमें रेट और कलेक्शन के निर्धारण नियम, 2008 में बदलाव किया गया है। इससे सैटेलाइट आधारित सिस्टम के जरिए इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन को शामिल किया गया है। कुल मिलाकर अब सैटेलाइट के जरिए टोल टैक्स की वसूली होगी। इसका मकदस टोल कलेक्शन को बढ़ाना और टोल प्लाजा पर लगने वाली भीड़ को कम करना है। इस सिस्टम से 20KM तक कोई टोल देने की जरूरत नहीं होगी, वरना पहले हर टोल प्लाजा पर टैक्स की वसूली होती थी।
