SBI अलर्ट: आज 6 घंटे से अधिक बंद रहेगी एसबीआई की ऑनलाइन सर्विस, जानें डिटेल्स

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में टेक्निकल अपग्रेडेशन का काम चल रहा है

अपडेटेड Jan 22, 2022 पर 5:08 PM
SBI अलर्ट: आज इतने घंटे बंद रहेगी एसबीआई बैंक की ऑनलाइन सर्विस, जानें डिटेल्स

SBI: देश के सबसे बड़े पब्लिक सेक्टर बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (State Bank of India - SBI) में टेक्निकल अपग्रेडेशन का काम चल रहा है। टेक्निकल अपग्रेडेशन के कारण आज 22 जनवरी को रात 2 बजे से लेकर सुबह 8:30 बजे तक एसबीआई बैंक की ऑनलाइन सर्विस उपबल्ध नहीं होगी।

आज 22 जनवरी की रात 2 बजे से लेकर सुबह 8:30 बजे तक एसबीआई बैंक की इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, योनो बिजनेस और यूपीआई सर्विस नहीं मिलेगी।

ट्विट में कहा गया है कि हम अपने सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध करते हैं कि वे हमारे साथ रहें क्योंकि हम बेहतर बैंकिंग अनुभव प्रदान करने का प्रयास करते हैं। बैंक के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के मुताबिक एसबीआई के ग्राहक शनिवार को सुबह-सुबह इंटरनेट बैंकिंग, योनो, योनो लाइट, यूपीआई जैसी सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

पिछले हफ्ते बाजार 3% से ज्यादा टूटा लेकिन बीएसई स्मॉलकैप ने लगाया नया हाई, जानिए आगे कैसी रह सकती है बाजार की चाल


हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।