SBI Card के यूजर्स अब क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे UPI पेमेंट, जानें लिंक करने का स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस

SBI Card और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रुपे प्लेटफॉर्म पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ जोड़ने का ऐलान किया है। 10 अगस्त 2023 से, एसबीआई कार्ड ग्राहक RuPay पर जारी अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए से UPI ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। तीसरी पार्टी UPI ऐप्स के साथ क्रेडिट कार्ड को रजिस्टर्ड करके इसका फायदा उठाया जा सकता है

अपडेटेड Aug 12, 2023 पर 4:54 PM
एसबीआई कार्ड (SBI Card) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रुपे प्लेटफॉर्म पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ जोड़ने का ऐलान किया है

भारत के सबसे बड़े प्योर-प्ले क्रेडिट कार्ड जारीकर्ता एसबीआई कार्ड (SBI Card) और नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने रुपे प्लेटफॉर्म पर एसबीआई क्रेडिट कार्ड को यूपीआई के साथ जोड़ने का ऐलान किया है। 10 अगस्त 2023 से, एसबीआई कार्ड ग्राहक RuPay पर जारी अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए से UPI ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। तीसरी पार्टी UPI ऐप्स के साथ क्रेडिट कार्ड को रजिस्टर्ड करके इसका फायदा उठाया जा सकता है। यह यूपीआई व्यापारियों पर रुपे प्लेटफॉर्म पर एसबीआई कार्ड का उपयोग करने वाले ग्राहकों के लिए अवसरों को और बढ़ाएगा। इससे हाईटेक, सुविधा जनक और बिना रुकावट के ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी।

क्या कहा SBI कार्ड ने

इस मौक पर SBI कार्ड के एमडी और सीईओ राम मोहन राव अमारा ने कहा कि इस फंक्शन के जरिए एसबीआई कार्ड ग्राहक यूपीआई प्लेटफॉर्म पर अपने एसबीआई कार्ड द्वारा जारी रूपे क्रेडिट कार्ड का उपयोग करने में सक्षम होंगे। आज, यूपीआई एक विशाल डिजिटल प्लेटफॉर्म बन गया है जो हर दिन लाखों लेनदेन को सक्षम बनाता है। इससे हमारे ग्राहकों को परेशानी मुक्त उपयोग के साथ-साथ अधिक लचीलापन और गतिशीलता मिलनी चाहिए। इसके साथ, उद्योग में क्रेडिट कार्ड के इस्तेमाल में इजाफा होगा।


साबित हो सकता है मील का पत्थर

यूपीआई पर एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड का जुड़ना भारत में डिजिटल भुगतान के विकास पथ में एक बड़ा मील का पत्थर है। यह साझेदारी एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्डधारकों के लिए निर्बाध यूपीआई भुगतान को सक्षम करेगी, जिससे उन्हें डिजिटल रूप से सक्षम क्रेडिट कार्ड का अनुभव मिलेगा। एनपीसीआई के एमडी और सीईओ दिलीप अस्बे ने कहा, देश में क्रेडिट कार्ड की बढ़ती मांग के साथ, रुपे क्रेडिट कार्ड को यूपीआई से जोड़ने जैसे लगातार नवीन भुगतान समाधान बनाना जरूरी हो गया है, जो सुविधाजनक, तेज और सुरक्षित हों। कार्डधारक अपने एक्टिव कार्ड पर यूपीआई नॉमिनेशन कर सकते हैं और अपने क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करके पेमेंट कर सकते हैं। कस्टमर्स के लिए यह सर्विस बिलकुल ही फ्री है। हालांकि अगर आप यूपीआई के साथ अपने क्रेडिट कार्ड को लिंक करने के लिए आपके कार्ड के सथ आपका रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी यूपीआई से लिंक होना चाहिए।

बिना ATM कार्ड के निकाल सकते हैं पैसा, SBI और ICICI बैंक दे रहे हैं ये सर्विस

ऐसे कर सकते हैं लिंक

सबसे पहले प्ले स्टोर या फिर ऐप स्टोर से UPI थर्ड पार्टी अप्लीकेशन को डाउनलोड कर लें। इसके बाद यूपीआई एप पर अपने मोबाइल नंबर को वेरिफाई करें और रजिस्ट्रेशन को पूरा करें। इसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड एड या फिर क्रेडिट कार्ड लिंक के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड जारी जारी करने वालों की लिस्ट में एसबीआई क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको लिंक करने के लिए अपना एसबीआई रुपे क्रेडिट कार्ड को सेलेक्ट करना होगा। इसके बाद आपको क्रेडिट कार्ड के आखिरी 6 अंक और इसकी एक्सपायरी डेट को इंटर करना होगा। इसके बाद आफको अपना पिन सेट करना होगा।

ऐसे होगा पेमेंट

पेमेंट करने के लिए आपको अपने पसंदीदा यूपीआई ऐप से क्यूआर को स्कैन करना होगा। इसके बाद आपक भुगतान की जाने वाली राशि दर्ज करनी होगी। इसके बाद पेमेंट करने के लिए आपको अपना पिन इंटर करना होगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।