बिना ATM कार्ड के निकाल सकते हैं पैसा, SBI और ICICI बैंक दे रहे हैं ये सर्विस

Cash Withdrawal Without ATM Card: कई बार ऐसा होता है कि हम घर से बिना कैश के निकल जाते हैं और रास्ते में याद आता है कि जेब में कैश नहीं है। जब कैश लेने के लिए एटीएम में जाते हैं तो याद करते हैं कि हम एटीएम कार्ड लाना भूल गए हैं

अपडेटेड Aug 09, 2023 पर 6:52 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
कार्डलेस कैश निकालने का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को संबंधित बैंक का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा।

Cash Withdrawal Without ATM Card: कई बार ऐसा होता है कि हम घर से बिना कैश के निकल जाते हैं और रास्ते में याद आता है कि जेब में कैश नहीं है। जब कैश लेने के लिए एटीएम में जाते हैं तो याद करते हैं कि हम एटीएम कार्ड लाना भूल गए हैं। अप परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप बिना एटीएम या डेबिट कार्ड के भी कैश निकाल सकते हैं। कुछ बैंकों के एटीएम से बिना डेबिट या क्रेडिट कार्ड के भी पैसे निकाल लेते हैं। कार्डलेस कैश निकालने का फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को संबंधित बैंक का मोबाइल ऐप डाउनलोड करना होगा। यहां दिए गए बैंकों के लिए कार्डलेस कैश निकालने का पूरा तरीका बताया हुआ है।

एसबीआई बैंक (SBI Bank )

एसबीआई इंटरनेट बैंकिंग योनो ऐप डाउनलोड करें और 'योनो कैश' पर क्लिक करें।


अकाउंट नंबर चुनें और निकाले जानें वाला पैसा डालें जाने वाली अमाउंट डालें।

आपको योनो कैश ट्रांजेक्शन नंबर और 'योनो कैश पिन' के साथ एक SMS मिलेगा।

एसबीआई एटीएम पर जाएं और एटीएम स्क्रीन पर 'योनो कैश' चुनें।

योनो कैश अकाउंट नंबर डालें।

आपको पिन डालना होगा और वैरिफिकेशन पूरा करना होगा। अब आप ATM से कैश निकाल सकते हैं।

आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank)

आईसीआईसीआई बैंक आईमोबाइल ऐप डाउनलोड करें।

सर्विसेज पर जाएं और 'कार्डलेस कैश विदड्रॉल' चुनें।

वह पैसा डालें जिसे आप निकालना चाहते हैं, फिर पिन डालें और अकाउंट नंबर चुनें।

आपको रजिस्टर मोबाइल नंबर पर 6 अंकों के कोड के साथ एक मैसेज मिलेगा।

आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर जाएं और रजिस्टर मोबाइल नंबर पर 6 अंकों का कोड डालें। आपका कैश एटीएम से निकल जाएगा।

Tata Tech IPO कब खुलेगा? टाटा कंपनी के पास इतना है समय

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।