SBI का मणिपुर के लिए बड़ा ऐलान, कर्ज लेने वालों को लोन पर राहत देने की पेशकश

SBI ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। एसबीआई ने ऐलान करते हुए कहा है कि वह मणिपुर में अपने ग्राहकों को लोन पर राहत देने की पेशकश कर रहा है, जो कि राज्य में चल रही अशांति से प्रभावित हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से मणिपुर को दिए गए राहत पैकेज में EMI, ब्याज भुगतान और अन्य किश्तों पर 12 महीने तक की छूट शामिल है

अपडेटेड Aug 17, 2023 पर 6:25 PM
Story continues below Advertisement
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए एक बड़ा ऐलान किया है

भारत के सबसे बड़े बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने हिंसा प्रभावित मणिपुर के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। एसबीआई ने ऐलान करते हुए कहा है कि वह मणिपुर में अपने ग्राहकों को लोन पर राहत देने की पेशकश कर रहा है, जो कि राज्य में चल रही अशांति से प्रभावित हैं। एसबीआई ने कहा कि वह उन चुनौतियों को समझता जिनका इस वक्त मणिपुर के व्यापारियों और वहां पर रहने वाले व्यक्तियों को सामना करना पड़ रहा है। एसबीआई ने कहा कि इस राहत पैकेज का मकसद उनको काफी ज्यादा जरूरी सहायता देना है।

मणिपुर के लिए एसबीआई राहत पैकेज

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की तरफ से मणिपुर को दिए गए राहत पैकेज में EMI, ब्याज भुगतान और अन्य किश्तों पर 12 महीने तक की छूट शामिल है। एसबीआई मणिपुर क्षेत्रीय कार्यालय के नोटिस में कहा गया है कि यह उन उधारकर्ताओं के लिए उपलब्ध होगा जिनके खाते 3 मई, 2023 तक गैर-निष्पादित संपत्ति (एनपीए) में नहीं बदल गए थे। पैकेज को 4 मई, 2023 की मूल्यांकन तिथि के आधार पर लागू किया जाएगा।

दिवालिया मामलों के निपटारे में तेजी के लिए सरकार NCLT में करेगी बड़े बदलाव - सूत्र


इस तरह से उठा सकते हैं लाभ

समाचार एजेंसी पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, जो कर्जदार राहत पाने के इच्छुक हैं, उन्हें 31 अगस्त, 2023 तक अपनी घरेलू शाखाओं या किसी नजदीकी एसबीआई शाखा से संपर्क करना होगा। एसबीआई का राहत पैकेज मणिपुर में उन उधारकर्ताओं के लिए एक स्वागत योग्य कदम है जो अशांति से प्रभावित हुए हैं। एक अधिकारी ने कहा कि ईएमआई और ब्याज भुगतान पर रोक से उन्हें बहुत जरूरी राहत मिलेगी और उन्हें अपने पैसों को मैनेज करने में मदद मिलेगी क्योंकि राज्य में आशांति की वदह से वहां पर सामान्य जीवन और आर्थिक गतिविधियों को झटका लगा है।

मणिपुर में फैली है अशांति

बता दें कि पिछले कई दिनों से भारत के पूर्वोत्तर में बसे राज्य मणिपुर में अशांति और हिंसा का माहौल है। जिस वजह से राज्य में कई दिनों तक कर्फ्यू जैसे हालात भी रहे थे। मणिपुर के दो समुदाय कुकी और मैतेई के बीच टकराव से यह अशांति फैली है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।