Get App

Whatsapp के जरिए स्कैमर्स लगा रहे लोगों को रुपयों का चूना, जानें कैसे हो रही है आपके साथ ठगी

साइबर क्रिमिनल वॉट्सऐप के जरिए लोगों को घर बैठे पार्ट टाइम काम करके हर दिन हजारों रुपये कमाने का लालच देते हैं। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी होता है। जिस पर क्लिक करते ही आपको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया जाता है। इसमें आपको वीडियो रिव्यू करने या फिर लाइक करने जैसे काम दिए जाते हैं और उस पर मोटा पैसा कमाने का लालच दिया जाता है। जिसके बदले में आपसे कुछ फीस की डिमांड भी की जाती है। एक बार आपके खाते में कुछ पैसे भेज भी दिए जाते हैं ताकि आपको उन पर विश्वास हो जाए

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड May 23, 2023 पर 9:50 PM
Whatsapp के जरिए स्कैमर्स लगा रहे लोगों को रुपयों का चूना, जानें कैसे हो रही है आपके साथ ठगी
साइबर क्रिमिनल वॉट्सऐप के जरिए लोगों को घर बैठे पार्ट टाइम काम करके हर दिन हजारों रुपये कमाने का लालच देते हैं

वॉट्ऐप (Whatsapp) का इस्तेमाल आज के वक्त में कई सारे लोग करते हैं। हालांकि अब वॉट्सऐप के जरिए बड़े पैमाने पर फ्रॉड भी शुरू हो गया है। वॉट्सऐप के जरिए लोगों के पैसों पर हाथ फेरने की घटनाएं काफी तेजी से सामने आ रही हैं। जिस वजह से इस ऐप का इस्तेमाल करते हुए आपको इस तरह के जालसाजों से सतर्क रहना बेहद ही ज्यादा जरूरी है। साथ ही आपके लिए यह समझना भी काफी ज्यादा जरूरी है कि कैसे वॉट्सऐप के जरिए आपको ठगा जा रहा है।

कैसे हो रही वॉट्सऐप के जरिए ठगी

साइबर क्रिमिनल वॉट्सऐप के जरिए लोगों को घर बैठे पार्ट टाइम काम करके हर दिन हजारों रुपये कमाने का लालच देते हैं। इस मैसेज के साथ एक लिंक भी होता है। जिस पर क्लिक करते ही आपको एक टेलीग्राम ग्रुप में जोड़ दिया जाता है। इसमें आपको वीडियो रिव्यू करने या फिर लाइक करने जैसे काम दिए जाते हैं और उस पर मोटा पैसा कमाने का लालच दिया जाता है। जिसके बदले में आपसे कुछ फीस की डिमांड भी की जाती है। एक बार आपके खाते में कुछ पैसे भेज भी दिए जाते हैं ताकि आपको उन पर विश्वास हो जाए। जिसके बाद आपके ज्यादा पैसे की डिमांड की जाती है और आपको ठगी का शिकार बना दिया जाता है।

मैसेज में लिखी होती हैं ये बातें

सब समाचार

+ और भी पढ़ें