Go First Sales, SpiceJet Sales : गो फर्स्ट और स्पाइसजेट ने 2,500 रुपये के शुरुआती हवाई किराये के साथ सेल्स ऑफर लेकर आई हैं। दोनों विमानन कंपनियां जून और सितंबर के बीच की उड़ानों के लिए डिस्काउंट रेट पर टिकट की पेशकश कर रही हैं।
Go First Sales, SpiceJet Sales : गो फर्स्ट और स्पाइसजेट ने 2,500 रुपये के शुरुआती हवाई किराये के साथ सेल्स ऑफर लेकर आई हैं। दोनों विमानन कंपनियां जून और सितंबर के बीच की उड़ानों के लिए डिस्काउंट रेट पर टिकट की पेशकश कर रही हैं।
SpiceJet के लिए 23 अप्रैल तक सस्ते किराये पर टिकट की बुकिंग कराई जा सकती है। हालांकि इस ऑफर में 20 जून से 25 सितंबर तक यात्रा कर सकते हैं।
2,492 रुपये में स्पाइसजेट की टिकट
स्पाइसजेट ने ट्वीट किया, “इन गर्मियों में कोई भी आपको घूमने से रोक नहीं पाएगा। यहां आपके लिए कुछ ऐसा है कि आप तुरंत अपना बैग पैक कर लेंगे। #SpiceJet आपके लिए ‘#FLYAWAYSALE’ की पेशकश करती है। अब आप सिर्फ 2,492 रुपये के अविश्वसनीय शुरुआती किराये पर घरेलू उड़ानों में अपने लिए सीट बुक करा सकते हैं।”
Don't let anything stop you from travelling this summer. Here's something that will make you pack your bags right away. #SpiceJet presents the ‘#FLYAWAYSALE’. Now book your domestic flights at unbelievable fare starting at just Rs.2492/- (all-inclusive). https://t.co/PykmFjYcix pic.twitter.com/NGfq5Xv1Gy
— SpiceJet (@flyspicejet) April 20, 2022
गो फर्स्ट और विस्तारा भी लाईं ऑफर
गो फर्स्ट (Go First) ने ट्वीट किया, “टिक-टॉक, टिक-टॉक, अपनी ट्रिप को पक्का कर लीजिए। 2,490 रुपये के शुरुआती किरायों का मजा लीजिए।”
विस्तारा एयरलाइन (Vistara Airline) ने अपने घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क पर समरटाइम सेल का ऐलान किया है। विस्तार अपनी भी यात्रा श्रेणियों- इकोनॉमी, प्रीमियम इकोनॉमी और बिजनेस के लिए सस्ते किरायों की पेशकश की है।
Tick-tock, Tick-tock, get your trips locked! Enjoy fares starting as low as ₹2490* (all-inc) and that dream destination off your bucket list! Book now - https://t.co/E6z4j5JMCp pic.twitter.com/srqAXkfJsv — GO FIRST (@GoFirstairways) April 20, 2022
जेट फ्यूल हो रहा महंगा
वहीं शनिवार को जेट फ्यूल (ATF) की कीमतों में मामूली 0.2 फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई। इस बढ़ोतरी के साथ, दिल्ली और मुंबई में ATF की कीमतें क्रमशः 1,13,202.33 रुपये प्रति किलोलीटर और 1,11,981.99 रुपये प्रति किलोलीटर है, जबकि कोलकाता में इसकी कीमत 1,17,753.60 रुपये और चेन्नई में 1,16,933.49 रुपये है।
एक एयरलाइन की कुल रनिंग कॉस्ट में जेट फ्यूल की लागय लगभग 40 फीसदी होती है, जो इस साल नई ऊंचाई पर पहुंच गया है।
2022 की शुरुआत से ATF की कीमतें हर पखवाड़े में बढ़ रही हैं। 1 जनवरी के बाद हुई आठ बढ़ोतरी के साथ ATF की कीमतें 39,180.42 रुपये तक यानी लगभग 50 फीसदी बढ़ चुकी हैं।
हिंदी में शेयर बाजार, स्टॉक मार्केट न्यूज़, बिजनेस न्यूज़, पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App डाउनलोड करें।