Portable Solar Generator: बिजली रहे या न रहे, TV-पंखा सब चलेगा, देखिए इस छोटू जेनरेटर का कमाल

Portable Solar Generator: सोलर जनरेटर फ्रीक्वेंट पावर कट का एक दमदार सॉल्यूशन है। इसका इस्तेमाल आप घर में कर सकते हैं। इसके अलावा घर के बाहर भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत भी बेहद कम रखी गई है। यह साइज में बेहद छोटा है। इसे कहीं ले जाने के लिए एक हैंडल भी दिया गया है

अपडेटेड Sep 12, 2023 पर 12:57 PM
Story continues below Advertisement
Portable Solar Generator: इसकी 17,999 रुपये है। यह पोर्टेबल सोलर जनरेटर से 25 घंटे तक LED बल्ब जला सकते हैं।

Portable Solar Generator: इन दिनों बिजली की जरूरत बढ़ती जा रही है। ऐसे में कई जगह बिजली कटौती की समस्याएं आती रहती हैं। लिहाजा बिजली कटौती से बचने के लिए लोग इन्वर्टर या जेनरेटर की व्यवस्था करते हैं, जो काफी खर्चीला भी होता है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसे जेनरेटर के बारे में बता रहे हैं। जिसे बेहद कम पैसे में खरीद सकते हैं। इससे पंखा, टीवी, बल्ब सब कुछ चला सकते हैं। इसका नाम SR Portable Solar Generator है। इसे ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। यह पोर्टेबल जेनरेटर है। यानी इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जा सकते हैं।

यह जेनरेटर किसी छोटी बैटरी के आकार का है। इसे आप कहीं पर भी आसानी से रख सकते हैं। टीवी और लैपटॉप जैसे छोटे डिवाइसेज को चलाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। ये बेहद ही हल्का और पावरफुल डिवाइस है।

जानिए SR Portable Solar Generator की खासियत


इस पोर्टेबल जेनरेटर की क्षमता 130 वॉट है। इसके अन्य फीचर्स की बात करें तो इसमें 2 AC कनेक्टर पोर्ट, 100 वॉट AC आउटपुट, Li-Ion बैटरी पैक के साथ-साथ पावरफुल LED लाइट दी गई है। ताकि आप इसे कैंपिंग में इस्तेमाल कर सकें। इसकी कीमत 17,999 रुपये है। इससे आप iPhone 8 को लगभग 8 बार चार्ज कर सकते हैं। इसका वजन 1.89 किलोग्राम है। ये बेहद ही कॉम्पैक्ट है। आप इसे सोलर पैनल (14V-22V / 3A मैक्स) के साथ सूरज की किरणों से चार्ज कर सकते हैं। ये इतना छोटा है कि आप इसे अपने बैग में रखकर भी कहीं भी लेकर जा सकते हैं। अपने लैपटॉप, रेडियो, पावरबैंक, स्मार्टफोन समेत जितने भी छोटे डिवाइसेज हैं उन्हें चार्ज कर सकते हैं या फिर चला सकते हैं।

LED Bulb: घर पर कौन सा LED बल्ब लगाएं? नॉर्मल या स्मार्ट, जानिए पूरी डिटेल

अगर बात करें पावर सप्लाई की तो इस पोर्टेबल सोलर जनरेटर की बदौलत आप 25 घंटे तक LED बल्ब जला सकते हैं। 2 घंटे से ज्यादा एक टेबल फैन चला सकते हैं। इसके साथ ही आप 3 घंटे से ज्यादा समय तक स्मार्ट LED टीवी चला सकते हैं। 4 घंटे से ज्यादा किसी लैपटॉप को पावर सप्लाई कर सकते हैं। इमरजेंसी की स्थिति में ये बेहद ही काम आ सकता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।