Get App

Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए बड़े बदलाव, जानिए कब निकाल सकते हैं पूरे पैसे

Sukanya Samriddhi Yojana: यह बेटियों के लिए शुरू की गई सरकार की स्कीम है। इस स्कीम में पैसे जमा करने पर 7.6 फीसदी की दर से रिटर्न मिल रहा है। इसमें 2 नहीं बल्कि तीन बेटियों के नाम से भी अकाउंट खुलवा सकते हैं

Jitendra Singhअपडेटेड Nov 08, 2022 पर 4:22 PM
Sukanya Samriddhi Yojana: सुकन्या समृद्धि योजना में हुए बड़े बदलाव, जानिए कब निकाल सकते हैं पूरे पैसे
सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने पर टैक्स में छूट मिलती है।

Sukanya Samriddhi Yojana: केंद्र की मोदी सरकार ने बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए सुकन्या समृद्धि योजना (Sukanya Samriddhi Yojana SSY) चला रही है। सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश बेहतर विकल्प है। जिसके तहत बेटी के नाम से सुकन्या अकाउंट खोलने और उसमें हर साल पैसे जमा करने पर भविष्य में एकमुश्त राशि का लाभ मिलता है। बेटियों की उच्च-शिक्षा, शादी आदि के लिए इस योजना में निवेश कर बड़ा फंड इकट्ठा किया जा सकता है। यह बैंक की FD से अधिक रिटर्न देने वाली स्‍कीम है। अगर आप भी अपनी बेटी की शादी या हाएर एजुकेशन के लिए निवेश करना चाहते हैं तो आपके लिए सुकन्‍या समृद्धि योजना में निवेश करना बेहतर साबित हो सकता है।

SSY में निवेश करने पर कोई जोखिम नहीं है। इस योजना में निवेश कर आप अपने बेटियों का भविष्‍य संवार सकते हैं। यह स्‍कीम 7.6 फीसदी का रिटर्न देती है। अब सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन बेटियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

तीन बेटियों के नाम खोल सकते हैं अकाउंट

सुकन्‍या समृद्धि योजना के तहत एक ही पर‍िवार के तहत सिर्फ दो बेटियों का ही अकाउंट खोला जाता है। लेकिन अगर किसी परिवार में जुड़वा बेटियां पैदा हुई हैं तो इस योजना के तहत दो के बजाय तीन बेटियों के लिए अकाउंट ओपेन किया जा सकता है। 18 साल के बाद जिनके नाम से खाता है। वह अपने पढ़ाई और जरूरत के समय पैसा निकाल सकते हैं। इस योजना में निवेश करने वाले अभिभावकों को पहले 2 बेटियों के अकाउंट पर ही इनकम टैक्स से छूट मिलती थी। अब इसमें बदलाव कर तीसरी बेटी के लिए भी छूट लागू कर दिया गया है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें