नए साल में बिगड़ेगा आपके घर का बजट, कपड़े, जूते और कार होगी महंगी- जानें क्या होगा महंगा और सस्ता

अगले साल से महंगाई का असर फूड आइटम से लेकर कपड़े, जूते, कार, बाइक आदि सभी की कीमतों पर नजर आने वाला है

अपडेटेड Dec 28, 2021 पर 10:09 AM
नए साल में बिगड़ेगा आपके घर का बजट, कपड़े, जूते और कार होगी महंगी- जानें क्या होगा महंगा और सस्ता

नए साल में आपके घर का बजट बिगड़ने वाला है। अगले साल से महंगाई का असर फूड आइटम से लेकर कपड़े, जूते, कार, बाइक आदि सभी की कीमतों पर नजर आने वाला है। नवंबर में WPI के आंकड़े 10 साल के उच्चतम स्तर पर आने के बाद से महंगाई का असर अगले साल भी जारी रह सकता है।

फूड आइटम

कॉफी से लेकर स्नैक्स तक आपकी रोजमर्रा की खाद्य वस्तुओं की खरीदारी के लिए आपको नए साल में अधिक पैसा चुकाना होगा। नए साल से रोटी, पैकेज्ड खाद्य पदार्थ, पेय पदार्थ इत्यादि सहित कुछ भी सस्ता नहीं होगा। इनकी कीमतों में 5 फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।


इन कारणों से बढ़ेंगी कीमतें

कीमतों में बढ़ोतरी का बड़ा कारण महंगी लेबर, माल ढुलाई और महंगा पेट्रोल-डीजल है। इनकी कीमतें बीते एक दशक में सबसे ऊपर चल रही है।फूड केटेगरी में महंगी लागत हार्ड ड्रिंक जैसे शराब, एनर्जी ड्रिंक पर भी होगा जो इंपोर्ट की गई हैं।

महंगी होगी गाड़ियां

कई वाहन निर्माता बढ़ती लागत के कारण नए साल से गाड़ियों की कीमतों में बढ़ोतरी करने जा रहे हैं। इस गिरती मे हीरो मोटोकॉर्प, कावासाकी और चार पहिया वाहनों में मारुति सुजुकी, टाटा मोटर्स ने इस साल जनवरी में कीमतों में बढ़ोतरी की योजना बनाई है।

कपड़े, जूते भी होंगे महंगे

जनवरी में जीएसटी में भी बदलवा होने वाला है। इसके कारण लिस्टेड आइटम जैसे कपड़े, फुटवियर आदि पर 12 फीसदी जीएसटी वसूला जाएगा।

ऑनलाइन खाना ऑर्डर करना हो जाएगा महंगा

हालांकि, ये टैक्स सिर्फ होटल से एग्रीगेटर को हस्तांतरित किया जा रहा है। लेकिन ये ग्राहको की जेब पर भी भारी पड़ सकता है। एक्सपर्ट के मुताबिक यदि रेस्तरां एक रजिस्टर इकाई है, तो अंतिम उपभोक्ता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ सकता है।

ये प्रोडक्ट होंगे सस्ते

हालांकि, आप लोगों को खाद्य तेल में राहत मिल सकती है। मैन्युफैक्चर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार खाद्य तेल की दर में 10-15 प्रतिशत की कटौती की है। उम्मीद है कि नया साल अंतरराष्ट्रीय दरों में कमी और बेहतर फसल के साथ राहत लाएगा।

Trade setup for today:बाजार खुलने के पहले इन आंकड़ों पर डालें एक नजर, मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में होगी आसानी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।