लगभग हर एक नौकरीपेशा लोगों का PF अकाउंट होता है। नौकरीपेशा लोगों की सैलरी का एक हिस्सा पीएफ अकाउंट के तौर पर काटा जाता है। इसका मैनेजमेंट EPFO की तरफ से किया जाता है। अब ईपीएफओ के सदस्य उमंग पोर्टल के जरिए भी इसकी कई सारी सेवाओं को ऑनलाइन तरीके से ले सकते हैं।
