आधार कार्ड (Aadhaar card) आज के वक्त में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेजों में से एक है। लगभग हर एक जरूरी काम में आधार कार्ड का इस्तेमाल होता है। फिर चाहे वह किसी सरकारी योजना का फायदा उठाना हो या फिर बैंक में खाता खुलवाना हो या फिर कोई और सरकारी काम हो। आधार कार्ड लगभग हर जगह आधार कार्ड इस्तेमाल में लाया है। ऐसे में आपके आधार कार्ड की सुरक्षा भी बेहद ज्यादा अहम हो जाती है। साथ ही आपको यह जानना भी जरूरी है कि अगर आपका आधार कार्ड कभी खो जाता है तो आपको क्या करना है?
Aadhaar card कार्ड खो जाने पर क्या करना होगा?
अगर कभी आपका फिजिकल आधार कार्ड (Aadhaar Card) खो जाता है तो आप इसकी शिकायत या रिपोर्ट टोल-फ्री नंबर 1947 पर या इसके आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन कर सकते हैं। इससे आके आधार कार्ड का गलत इस्तेमाल नहीं हो पाएगा। इस वक्त ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाएं काफी ज्यादा तेजी से बढ़ी हैं। आधार कार्ड में आपकी निजी जानकारियां शामिल होती हैं। जिसका गलत इस्तेमाल करके आपको पैसों का चूना भी लगाया जा सकता है।
किसी के साथ साझ ना करें अपनी निजी जानकारी
आपको कभी भी अपने आधार कार्ड को किसी भी अंजान या अजनबी व्यक्ति के साथ साझा करने से बचना चाहिए। साथ ही आपको अपने आधार नंबर को किसी पब्लिक कंप्यूटर पर भी दर्ज करने से बचने की कोशिश करनी चाहिए। साथ ही अगर आपका आधार कार्ड कहीं खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है तो आप कुछ तरीकों को फॉलो करके इसे दोबारा से हासिल कर सकते हैं।
इस तरह से हासिल कर सकते हैं नया आधार कार्ड
अगर आपका आधार कार्ड कहीं पर को जाता है तो आप उसे https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाकर दोबारा से हासिल कर सकते हैं। यूजर्स 1947 पर कॉल कर सकते हैं जहां सेंटर पर मौजूद एजेंट आपकी EID नंबर हासिल करने में सहायता करेगा। आप इस IED का इस्तेमाल रेजिडेंट पोर्टल - ई-आधार से अपना ई-आधार डाउनलोड करने के लिए भी कर सकते हैं। अगर आपके आधार कार्ड से आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड है तो आप क्लिक करके अपना EID या आधार पा सकते हैं।