आने वाली 15 अगस्त की तारीख को पूरे देश में 76वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) को मनाए जाने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। ऐसे में हर घर तिरंगा भियान के तहत देश भर के पोस्ट ऑफिस में तिरंगे की बिक्री की जा रही है। भारत सरकार ने सभी नागरिकों को अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रोत्साहित करने का खास अभियान शुरू किया है। डाक विभाग ने अपने वेब पोर्टल - www.indiapost.gov.in के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के ऑनलाइन बिक्री की भी घोषणा की है।
ऑल-इंडिया रेडियो न्यूज के ऑफीशियल ट्वीट के मुताबिक, इंडिया पोस्ट ऑफिस हर घर तिरंगा का जश्न मनाने के लिए अपने 1.60 लाख डाकघरों के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बेचेगा। सरकार 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चला रही है. नागरिक विभाग की ई-पोस्टऑफिस सुविधा के माध्यम से भी राष्ट्रीय ध्वज खरीद सकते हैं। हर घर तिरंगा अभियान 13 अगस्त से 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।
ऑनलाइन ऐसे खरीद पाएंगे तिरंगा
ऑनलाइन तरीके से तिरंगा खरदीने के लिए सबसे पहले इंडिया पोस्ट के लिंक पर क्लिक करें और इसके लिए रजिस्ट्रेशन करें। इसके बाद आपने लॉगइन क्रेडेंशियल के जरिए इसमें लॉगइन करें। फिर प्रोडक्ट के सेक्शन में जाकर नेशनल फ्लैग के ऑप्शन पर क्लिक करें और इसे कार्ट में ऐड करें। इसके बाद बाई नाऊ के ऑप्शन पर क्लिक करें और मोबाइल नंबर को एक बार फिर से दर्ज करें। इसके बाद ओटीपी को वेरिफाई करें। इसके कॉन्टिन्यू फॉर पेमेंट के ऑप्शन पर क्लिक करें।
ऑफलाइन ऐसे खरीद पाएंगे तिरंगा
ऑफलाइन तरीके से तिरंगा खरीदने के लिए आप अपने नजदीकी डाकघर में जा सकते हैं। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीकों में केवल 25 रुपये में तिरंगा खरीद सकते हैं। प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो की तरफ से जारी की गई प्रेस रिलीज के मुताबिक पोस्ट ऑफिस तिरंगा बेचने और इसकी क्वालिटी के लिए एक एजेंसी के तौर पर है। झंडे की बिक्री कीमत 25 रुपये प्रति पीस पर कोई जीएसटी लागू नहीं है। खरीदार को डिलीवरी पता और झंडों की संख्या बतानी होगी। ध्यान रखें कि एक ग्राहक शुरुआत में अधिकतम 5 झंडे ही खरीद सकता है। ग्राहकों को राष्ट्रीय ध्वज की डिलीवरी के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाएगा।