मौजूदा वक्त में सब्जियों की कीमतों में आग लगी हुई है। टमाटर की कीमतों (Tomato Price) ने चारों तरफ हाहाकार मचा कर रखा है। भारी बारिश के चलते मौजूदा समय में टमाटर की कीमतें 160 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई हैं। जहां एक तरफ टमाटर के दाम लाल हो रखे हैं तो वहीं अब दूसरी सब्जियों के दाम भी लोगों की जेब काट रहे हैं। मिर्च के दाम भी इस वक्त काफी तीखे हो गए हैं। अलग अलग मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फ्रेंच बीन्स की कीमत लगभग 250 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। वहीं हरी मटर की कीमत 250 रुपये से 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। जबकि हरी मिर्च की कीमत भी 200 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई है। जबकि अदरक की कीमतें भी 250 रुपये प्रतिकिलो से 350 रुपये प्रतिकिलो तक पहुंच गई है।
