Get App

Tomato Price: इन शहरों में अब 80 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं टमाटर, जानिए कैसे खरीदें

Tomato Price: टमाटर की बढ़ती कीमतों के बीच राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली समेत कुछ राज्यों में NCCF ने टमाटर के दाम घटाने का फैसला लिया है। आम आदमी को राहत देने के लिए केंद्र सरकार शुक्रवार से लोगों को रियायती दरों पर टमाटर दे रही है। आज यानी रविवार से अब सरकार दिल्ली सहित देश के कई शहरों में 80 रुपये किलो की दर पर टमाटर बेचेगी

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 16, 2023 पर 1:18 PM
Tomato Price: इन शहरों में अब 80 रुपये प्रति किलो मिल रहे हैं टमाटर, जानिए कैसे खरीदें
Tomato Price: अब सरकार रविवार से 80 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर टमाटर बेच रही है

Tomato Price: पिछले कुछ दिनों से टमाटर की कीमतें समान छू रही थीं। अब केंद्र सरकार ने इस पर बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने आज यानी 16 जुलाई से देश के कई शहरों में 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचने का फैसला किया है। सरकार के इस फैसले से टमाटर की एंट्री फिर से किचन में होने लगी है। बता दें कि देश में टमाटर 250 रुपये प्रति किलो पहुंच गए थे। हालांकि पिछले कुछ दिनों से कीमतों में गिरावट आनी शुरू हो गई थी। आसमान छूती कीमतों के बीच केंद्र सरकार सब्सिडी के तहत 90 रुपये प्रति किलो के भाव पर टमाटर बेच रही थी।

14 जुलाई को, केंद्र सरकार मोबाइल वैन के जरिए दिल्ली-NCE में 90 रुपये प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेचना शुरू किया। 15 जुलाई को इसकी बिक्री कुछ शहरों में शुरू की गई। उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय का कहना है कि देश में कई जगहों पर टमाटर की कीमतें आसमान छू रही थीं। सरकार ने टमाटर के दाम को कम करने की कोशिश की। जिससे टमाटर के थोक कीमतों में कमी आई है।

इन शहरों में मिल रहा है सस्ता टमाटर

देश भर में 500 से अधिक प्वाइंटों पर स्थिति का दोबारा आकलन करने के बाद आज यानी 16 जुलाई 2023 से इसे 80 रुपये प्रति किलोग्राम बेचने का निर्णय लिया गया है। NAFED और NCCF के जरिए दिल्ली नोएडा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, पटना, मुजफ्फरपुर और आरा में कई प्वाइंटों पर आज से बिक्री शुरू हो गई है। ऐसी जगहों पर मौजूदा बाजार कीमतों के आधार पर कल से इसका विस्तार और शहरों में किया जाएगा। केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के सचिव रोहित कुमार सिंह ने एक ट्वीट में कहा कि दिल्ली और नोएडा के कई हिस्सों के अलावा लखनऊ, पटना और मुजफ्फरपुर में रियायती दरों पर टमाटर की बिक्री आज से शुरू हो गई है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें