Get App

Tomato Price: देश के इन इलाकों में बढ़िया क्वालिटी के टमाटर सस्ते में मिल रहे हैं, फटाफट ऐसे खरीदें

Tomato Price: टमाटर की बढ़ी कीमतों से परेशान आम जनता को कुछ राहत मिली है। सरकार ने पिछले हफ्ते कीमतों में कमी लाने के लिए कुछ कदम उठाए थे। जिसका असर बाजार में दिखने लगा है। केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्रालय के विभाग नेशनल कंज्यूमर कोऑपरेटिव फेडरेशन (NCCF) ने टमाटर की बिक्री शुरू कर दी। जिससे दाम में गिरावट आई है

Jitendra Singhअपडेटेड Jul 17, 2023 पर 3:12 PM
Tomato Price: देश के इन इलाकों में बढ़िया क्वालिटी के टमाटर सस्ते में मिल रहे हैं, फटाफट ऐसे खरीदें
Tomato Price: दिल्ली-NCR के करी 23 इलाकों और कानपुर, पटना लखनऊ में सस्ते दाम पर टमाटर की बिक्री हो रही है

Tomato Price: केंद्र सरकार ने टमाटर की बढ़ी कीमतों में कमी लाने के लिए कई तरह की कोशिशें शुरू कर दी हैं। ऐसे में दिल्ली-NCR, कानपुर, लखनऊ और पटना जैसे कई इलाकों में 80 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहे हैं। केंद्रीय उपभोक्ता मंत्रालय के विभाग नेशनल कोऑपरेटिव कंज्यूमर फेडरेशन ऑफ इंडिया (National Cooperative Consumer Federation of India - NCCF) और नेशनल एग्रीकल्चर कोऑपरेटिव मार्केटिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (National Agricultural Cooperative Marketing Federation of India - NAFED) की ओर से टमाटर बेच जा रहे हैं। पहले 90 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचे जा रहे थे। अब इसमें 10 रुपये की कटौती कर दी गई है।

टमाटर की कीमतों में स्थिति पहले से बेहतर होने के चलते सरकार ने यह फैसला लिया है। उपभोक्ता मंत्रालय का विभाग NCCF दिल्ली एनसीआर समेत देश के अलग-अलग इलाकों में उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के लिए सीधे टमाटर बेच रहा है।

किन राज्यों में मिल रहे हैं सस्ते टमाटर

दिल्ली, उत्तर प्रदेश और पटना में खासतौर पर टमाटर सस्ते भाव पर बेचे जा रहे हैं। जिससे बढ़ी हुई कीमतों से हलकान लोगों को कुछ राहत मिली है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक टमाटर के रेट लोगों की पहुंच से बाहर जाते देखकर केंद्र सरकार एक्शन में आई और टमाटर के थोक दामों को नीचे लाने के कदम उठाए गए है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें