Get App

Tomato Price Hike: जनता को बड़ी राहत, सरकार 70 रुपए में बेच रही एक किलो टमाटर

केंद्र भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) के माध्यम से दिल्ली-NCR और कुछ अन्य प्रमुख शहरों में लोगों को 80 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है। टमाटर का ऑल इंडिया एवरेज रिटेल प्राइस लगभग 120 रुपए प्रति किलोग्राम है। हालांकि, कुछ जगहों पर रसोई की प्रमुख चीजों 245 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी में रेट घटकर 120 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 21, 2023 पर 7:58 PM
Tomato Price Hike: जनता को बड़ी राहत, सरकार 70 रुपए में बेच रही एक किलो टमाटर
Tomato Price Hike: जनता को बड़ी राहत, सरकार 70 रुपए में बेच रही एक किलो टमाटर

Tomato Price Hike: केंद्र सरकार (Centra Government) ने आम जनता को राहत देते हुए सब्सिडी वाले टमाटर (Subsidised Tomatoes) की कीमत 80 रुपए प्रति किलोग्राम से घटाकर 70 रुपए प्रति किलोग्राम कर दी है। ये फैसला गुरुवार से लागू किया गया है। केंद्र भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ (NCCF) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन महासंघ (NAFED) के माध्यम से दिल्ली-NCR और कुछ अन्य प्रमुख शहरों में लोगों को 80 रुपए प्रति किलोग्राम की रियायती दर पर टमाटर बेच रहा है।

टमाटर का ऑल इंडिया एवरेज रिटेल प्राइस लगभग 120 रुपए प्रति किलोग्राम है। हालांकि, कुछ जगहों पर रसोई की प्रमुख चीजों 245 रुपए प्रति किलोग्राम तक बिक रही है। राष्ट्रीय राजधानी में रेट घटकर 120 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

एक सरकारी बयान में कहा गया, "उपभोक्ता मामलों के विभाग ने टमाटर की कीमतों में कमी के रुझान को देखते हुए NCCF और NAFED को 20 जुलाई, 2023 से 70 रुपए प्रति किलोग्राम की खुदरा कीमत पर टमाटर बेचने का निर्देश दिया है।"

इसमें कहा गया, "शुरू में NCCF और NAFED की तरफ से खरीदे गए टमाटरों की खुदरा बिक्री 90/- रुपए प्रति किलोग्राम पर गई थी। फिर 16 जुलाई, 2023 से इसे घटाकर 80/- रुपए प्रति किलोग्राम कर दिया गया था। अब टमाटरों की कीमत के घटकर 70/- रुपए प्रति किलोग्राम हो जाने से उपभोक्ताओं को और भी लाभ होगा।"

सब समाचार

+ और भी पढ़ें