टमाटर की बढ़ती कीमतों (Tomato Price) ने लोगों को काफी परेशान कर रखा है। हालांकि महंगी कीमतों से परेशान हो रहे लोगों के लिए एब एक राहत भरी खबर है। दरअसल अब आप ऑनलाइन तरीके से सस्ती कीमतों में टमाटर खरीद सकते हैं। सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म ओएनडीसी (ONDC) ने 22 जुलाई से ही राजधानी दिल्ली के लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर टमाटर को दिलाने की पहल को शुरु किया है। इस पोर्टल पर केवल 70 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर की बिक्री की जा रही है। ओएनडीसी के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) टी कोशी ने खुद इस बात की जानकारी दी है।
मोबाइल वैन के जरिए भी टमाटर बेच रही है सरकार
केंद्र सरकार 14 जुलाई से ही देश की अलग अलग जगहों पर मोबाइल वैन के जरिए टमाटर बेच रही है। सराकी कृषि मार्केट एजेंसियां जैसे कि भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (NCCF) और भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ लिमिटेड (NAFED) मोबाइल वैन के जरिए सस्ते में टमाटर की बिक्री कर रही हैं। अब सरकारी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के जरिए भी आप घर बैठे ऑनलाइन अपने मोबाइल के जरिए से ही सस्ते में टमाटर खरीद सकते हैं।
NCCF बेच रहा है सस्ते में टमाटर
भारतीय राष्ट्रीय उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड (NCCF) ओएनडीसी प्लेटफॉर्म पर लोगों को सस्ते में टमाटर बेच रहा है। हालांकि इस प्लेटफॉर्म पर केवल 10-15 दिनों के लिए ही 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बेचे जाएंगे। साथ ही आप एक बार में 2 किलो से ज्यादा टमाटर नहीं खरीद पाएंगे। NAFED और NCCF की तरफ से शुरुआत में 90 रुपये किलो के हिसाब से टमाटर की बिक्री की जा रही थी। बाद में 20 जुलाई से इसके दाम को और भी ज्यादा सस्ता करके इसे 70 रुपये प्रति किलो का कर दिया गया। जिसके बाद से 22 जुलाई से राजधानी दिल्ली में 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से टमाटर बिक रहा है।