Get App

UAN से आधार को लिंक करना हो गया है अनिवार्य, जानें क्या है इसका पूरा ऑनलाइन प्रोसेस

सरकार ने UAN और आधार को एक साथ लिंक करना कंपलसरी बना दिया है। 30 अप्रैल, 2021 को एक गजट अधिसूचना के जरिए सरकार ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 की धारा 142 के मुताबिक यह ऐलान किया था। ऐसे में अब सभी नौकरीपेशा लोगों के लिये यह जानना जरूरी है कि उनका UAN आधार से लिंक है या नहीं

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Sep 20, 2023 पर 3:22 PM
UAN से आधार को लिंक करना हो गया है अनिवार्य, जानें क्या है इसका पूरा ऑनलाइन प्रोसेस
सरकार ने इंप्लॉयर्स के लिए इंप्लॉई कम रिटर्न (ECR) चालान जमा करने और EPF अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए UAN और आधार को एक साथ लिंक करना कंपलसरी बना दिया है

सरकार ने इंप्लॉयर्स के लिए इंप्लॉई कम रिटर्न (ECR) चालान जमा करने और EPF अकाउंट में पैसा ट्रांसफर करने के लिए UAN और आधार को एक साथ लिंक करना कंपलसरी बना दिया है। 30 अप्रैल, 2021 को एक गजट अधिसूचना के जरिए सरकार ने सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 की धारा 142 के मुताबिक यह ऐलान किया था। ऐसे में अब सभी नौकरीपेशा लोगों के लिये यह जानना जरूरी है कि उनका UAN आधार से लिंक है या नहीं।

UAN आधार लिंक स्टेटस चेक करने का पूरा प्रोसेस

UAN आधार लिंक स्टेटस को चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसके मेंबर सेवा पोर्टल पर https://unifiedportal-mem.epfindia.gov.in/memberinterface/ जाना होगा। इसके बाद आपको अपना UAN और पासवर्ड लॉगइन करके अपने अकाउंट को लॉगइन करना होगा। एक बार लॉगइन हो जाने के बाद आपको मैनेज टैब में जाकर केवाईसी का ऑप्शन चुनना होगा। इसके बाद वेरिफाईड डॉक्युमेंट टैब के तहत स्क्रीन पर चेक करें। अगर आपका आधार नंबर आपको यहां पर दिखता है और एक्सेप्टेड है तो इसका मतलब यह हुआ कि आपका आधार नंबर UAN से जुड़ा हुआ है। अगर आपका आधार नंबर वेरिफाईड डॉक्युमेंट टैब के अंदर नहीं दिख रहा है तो आपको अपने UAN को आधार से लिंक करना होगा।

ऐसे लिंक कर सकते हैं UAN-आधार

सब समाचार

+ और भी पढ़ें