आज के वक्त में आधार कार्ड (Aadhaar Card) सबसे जरूरी और अहम दस्तावेज बन गया है। लगभग हर एक सरकारी काम के लिए आधार कार्ड इस्तेमाल में लाया जाता है। हालांकि कई बार ऐसा भी देखने को मिलता है जब लोगों को अपने आधार कार्ड में कुछ अपडेट कराना होता है। आधार को मैनेज करने वाली संस्था यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) अब आधार कार्ड में बदलाव को लेकर एक खास तरह की सुविधा लेकर आई है। इसमें आप बिना कोई पैसा दिये ही अपने आधार कार्ड को अपडेट कर पाएंगे। साधारण तौर पर हमें अपने आधार कार्ड में किसी भी तरह के बदलाव को लेकर 50 रुपये का चार्ज देना होता है।
