Get App

UPI in Nepal: UPI की नई उड़ान, नेपाल में QR कोड से करें पेमेंट, जानिए कैसे

UPI in Nepal: नेपाल में भारतीयों के लिए यूपीआई सर्विस शुरू हो गई है। नेपाली करेंसी में पेमेंट, ऑनलाइन पेमेंट और सीमा पार लेनदेन की समस्याएं खत्म हो गई हैं। यूपीआई सर्विस अब विदेश में भी उपलब्ध है। UPI यूजर्स नेपाली कारोबारियों को QR Codes स्कैन करके पेमेंट कर सकते हैं। NPCI ने इसकी घोषणा कर दी है

Jitendra Singhअपडेटेड Mar 10, 2024 पर 3:40 PM
UPI in Nepal: UPI की नई उड़ान, नेपाल में QR कोड से करें पेमेंट, जानिए कैसे
UPI in Nepal: नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने कई देशों में UPI सर्विस मुहैया कराई है।

UPI in Nepal: भारत में रोजाना लाखों लोग UPI के जरिए पेमेंट करते हैं। अब धीरे-धीरे UPI अपना परचम पूरी दुनिया में लहरा रहा है। दुनिया के कई देशों में UPI के पेमेंट करना भी शुरू हो गया है। इसमें श्रीलंका, फ्रांस, मालदीव जैसे कई देशों के नाम शामिल हैं। ऐसे में अब नेपाल में भी UPI के जरिए ऑनलाइन पेमेंट किया जा सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (National Payments Corporation of India –NPCI) ने कहा है कि अब भारतीय यूजर्स नेपाल में यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के जरिए नेपाल में पेमेंट कर सकते हैं। इसका मतलब है कि नेपाल जाने वाले भारतीय अपने स्मार्टफोन पर यूपीआई ऐप के जरिए क्यूआर-कोड बेस्ड ऑनलाइन पेमेंट कर सकेंगे।

पिछले साल सितंबर में NPCI इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (NIPL) और नेपाल के सबसे बड़े भुगतान नेटवर्क फोनेपे पेमेंट सर्विस (Fonepay Payment Service) के बीच एक समझौता हुआ था। इसके तहत ही पड़ोसी देश में यूपीआई से भुगतान शुरू हुआ है। ऐसे में अब यूपीआई भारत और नेपाल के बीच सीमा पार लेनदेन के लिए शुरू हो गई है।

UPI पेमेंट से पर्यटन को बढ़ावा

NPCI ने अपने बयान में कहा कि पहले फेस के साझेदारी के बाद भारतीय यूजर्स UPI बेस्ड ऐप्स जैसे-पेटीएम (Paytm), फोनपे (PhonePay), गूगल पे (Google Pay) आदि का इस्तेमाल करके नेपाल के कई बिजनेस स्टोर पर यूपीआई के जरिए ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं। NIPL के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफिसर रितेश शुक्ला (Ritesh Shukla) ने कहा कि इस पहल से डिजिटल पेमेंट सेगमेंट में क्रांतिकारी बदलाव आएगा। इससे दोनों देशों के बीच संबंध मजबूत होंगे। रितेश ने आगे काह कि मुझे विश्वास है कि यह यूपीआई पेमेंट दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों, कमर्शियल और पर्यटन में उल्लेखनीय सुधार करेगा। इससे आर्थिक समृद्धि और प्रगति को बढ़ावा मिलेगा।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें