UPI पर अब वॉइस कमांड के जरिए भी कर सकेंगे पेमेंट, जानें कैसे काम करेगी ये सर्विस

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने 6 सितंबर को एक प्रेस रिलीज में कहा कि UPI पर वॉइस पेमेंट यूजर्स को यूपीआई ऐप्स, टेलीकॉम कॉल और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए वॉइस बेस्ड यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। यूजर्स को अब UPI के जरिए लेनदेन करने के लिए मैन्युअल रूप से कमांड इनपुट करने की जरूरत नहीं होगी

अपडेटेड Sep 07, 2023 पर 8:21 PM
हालांकि अब UPI यूजर्स के लिए एक नई सर्विस रिवील होने वाली है। अब आप वॉइस कमांड के जरिए भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे

भारत में पिछले कुछ दिनों में UPI पेमेंट का यूज काफी ज्यादा तेजी से बढ़ा है। शॉपिंग से लेकर बिल पेमेंट तक के लिए लोग UPI प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब UPI यूजर्स के लिए एक नई सर्विस रिवील होने वाली है। अब आप वॉइस कमांड के जरिए भी यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने हाल ही में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2023 के दौरान UPI पर कन्वर्सेशनल पेमेंट्स जैसी कई नई पेशकशें लॉन्च की हैं।

कैसे काम करेगी ये सर्विस

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने 6 सितंबर को एक प्रेस रिलीज में कहा कि UPI पर वॉइस पेमेंट यूजर्स को यूपीआई ऐप्स, टेलीकॉम कॉल और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के जरिए वॉइस बेस्ड यूपीआई पेमेंट कर सकेंगे। यूजर्स को अब UPI के जरिए लेनदेन करने के लिए मैन्युअल रूप से कमांड इनपुट करने की जरूरत नहीं होगी। वे पेमेंट पूरा करने के लिए एआई-ऑपरेटेड सॉल्यूशंस के जरिए आसानी से बात कर सकते हैं। यह सुविधा ऑन-कॉल (वॉइस कॉल के जरिए) और इन-ऐप (किसी भी यूपीआई ऐप के जरिए) अवेलबल कराई जाएगी।


कॉल करके भी इस्तेमाल कर सकते हैं यह सर्विस

नेक्स्ट जनरेशन के लिए नए मोर्चे खोलना NPCI वेबसाइट पर अवेलबल है। ऑन कॉल सर्विस यूजर्स को एक नंबर डायर करने की सर्विस देगी। जहां पर पेमेंट के प्रोसेस को पूरा करने के लिए IVR के जरिए यूजर्स को गाइड किया जाएगा। इन ऐप सर्विस यूजर्स को पेमेंट करने के लिए किसी भी UPI ऐप पर वॉइस इनपुट का इस्तेमाल करने की मंजूरी देगी। एनपीसीआई के मुताबिक, लेनदेन करने के लिए, यूजर्स फंड ट्रांसफर करने और यूपीआई पिन इनपुट करने के लिए वॉयस कमांड दे सकते हैं।

UPI Lite on Paytm: अब बिना पिन के 500 रुपये तक कर सकते हैं पेमेंट, जानें पेटीएम पर कैसे करें यूपीआई लाइट एक्टिव

क्या है UPI की वॉइस कमांड सर्विस

UPI पर वॉइस पेमेंट एक ऐसा प्रोसेस है जहां पर यूजर्स स्मार्टफोन जैसे एआई ऑपरेटेड डिवाइस से बात करता है और उससे पेमेंट करने की रिक्वेस्ट करता है। डिवाइस वॉइस को पहचान कर मॉडल के जरिए यूजर्स के लिए पेमेंट करता है। इस सर्विस में यूजर्स वॉइस कमांड देते हैं। अगले स्टेज में ऑटोमैटिक तरीके से वॉइस की पहचान की जाएगी। वॉइस कमांड को टेक्स्ट में बदल दिया जाएगा। वॉइस इनपुट के जरिए इंग्लिश में बदल दिया जाएगा। इसके बाद वेरिफिकेशन करके ॉइस इनपुट को यूजर्स के साथ शेयर कर दिया जाएगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।