Get App

आधार कार्ड के जरिए भी हो सकेगा UPI पेमेंट, गूगल पे ने शुरू की है ये सर्विस

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 40 करोड़ से अधिक लोग डिजिटल रूप से लेनदेन करते हैं। भारत में किराना, फूड डिलिवरी और टूरिज्म जैसे सेक्टर में 80 फीसदी से भी ज्यादा का ट्रांजैक्शन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PhonePe, Google Pay, Paytm और Cred का UPI-आधारित भुगतानों में 95 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। रिपोर्ट में कहा गया है, "डिजिटल भुगतान बाजार मौजूदा 3,200 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 तक 4,000 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।"

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jun 09, 2023 पर 10:29 PM
आधार कार्ड के जरिए भी हो सकेगा UPI पेमेंट, गूगल पे ने शुरू की है ये सर्विस
गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है

गूगल पे (Google Pay) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस को शुरू करने का ऐलान किया है। यह सर्विस नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) के अपने आधार नंबर का इस्तेमाल करके UPI के लिए रजिस्ट्रेशन को आसान बनाती है। गूगल पे के मुताबिक आधार बेस्ड यूपीआई सर्विस की शुरुआत का उद्देश्य लाखों भारतीयों यूजर्स के लिए इसे यूज करने की प्रक्रिया को सरल बनाना है।

भारत में करोड़ों लोग करते हैं ऑनलाइन पेमेंट

एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 40 करोड़ से अधिक लोग डिजिटल रूप से लेनदेन करते हैं। भारत में किराना, फूड डिलिवरी और टूरिज्म जैसे सेक्टर में 80 फीसदी से भी ज्यादा का ट्रांजैक्शन ऑनलाइन तरीके से किया जाता है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि PhonePe, Google Pay, Paytm और Cred का UPI-आधारित भुगतानों में 95 प्रतिशत से अधिक बाजार हिस्सेदारी है। रिपोर्ट में कहा गया है, "डिजिटल भुगतान बाजार मौजूदा 3,200 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर वित्त वर्ष 2026 तक 4,000 लाख करोड़ रुपये होने की उम्मीद है।"

ई-टूव्हीलर का इंश्योरेंस कराते वक्त जरूर ध्यान में रखें ये बातें, हमेशा फायदे में रहेंगे आप

बिना डेबिट कार्ड भी UPI पिन सेट कर सकेंगे यूजर्स

सब समाचार

+ और भी पढ़ें