केवल बोलने से हो जाएगा UPI पेमेंट, जानें कैसे काम करेगी यह नई सर्विस

नई वॉयस कमांड UPI पेमेंट सर्विस उन भारतीयों के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है जो कि अपने लोकल बोली या भाषा में ही बात करना जानते हैं। इसके अलावा इस नई सुविधा से बुजुर्गों और ऐसे लोग जो यूपीआई यूज करना नहीं जानते हैं उनको भी खासा फायदा पहुंचेगा। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स हिंदी और अंग्रेजी के अलावा यूपीआई ऐप्स, टेलीकॉम कॉल और आईओटी डिवाइस के जरिए भी बोल कर यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे

अपडेटेड Sep 11, 2023 पर 4:04 PM
UPI Payment: आप अपने मोबालइल से बिना इंटरनेट के यूपीआई पेमेंट कर सकते हैं।

UPI यूजर्स के लिए जल्द ही एक नई सर्विस शुरू होने वाली है। यूपीआई बेस्ड ऐप अपने यूजर्स के लिए वॉइस कमांड UPI पेमेंट की सुविधा को शुरू करने की प्लानिंग कर रहे हैं। इस सर्विस में आप केवल बोल कर या फिर वॉयस कमांड के जरिए ही यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने पिछले हफ्ते मुंबई में चल रहे ग्लोबल फिनटेक फेस्टिवल में कन्वर्सेशनल यूपीआई लॉन्च करने की घोषणा की थी।

अब बोल कर हो जाएगा UPI पेमेंट

नई वॉयस कमांड UPI पेमेंट सर्विस उन भारतीयों के लिए काफी अच्छी साबित हो सकती है जो कि अपने लोकल बोली या भाषा में ही बात करना जानते हैं। इसके अलावा इस नई सुविधा से बुजुर्गों और ऐसे लोग जो यूपीआई यूज करना नहीं जानते हैं उनको भी खासा फायदा पहुंचेगा। इस नई सुविधा के जरिए यूजर्स यूपीआई ऐप्स, टेलीकॉम कॉल और आईओटी डिवाइस के जरिए भी बोल कर यूपीआई पेमेंट कर पाएंगे। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा जल्द ही यह सुविधा कई भाषाओं में उपलब्ध हो सकती है।


पैसा ट्रांसफर करने के लिए देना होगा वॉयस कमांड

यूजर्स केवल पैसा ट्रांसफर करने के लिए वॉयस कमांड दे सकते हैं। ट्रांजैक्शन पूरा करने के लिए यूपीआई पिन इंटर करना होगा। NPCI ने हिंदी और इंग्लिश पेमेंट भाषा मॉडल को डेवलप करने के लिए IIT मद्रास में भाषिनी प्रोग्राम AI4भारत के साथ साझेदारी की है। इस नई सुविधा के जरिए आने वाली पीढ़ियों को भी काफी फायदा पहुंचने की उम्मीद जताई गई है।

SBI WeCare में बुजुर्गों को मिलता है ज्यादा ब्याज का फायदा, जानें कब तक उठा सकते हैं इसका फायदा

सर्विस में हैं दो मोड

NPCI ने कहा है कि पेमेंट करने के लिए यूजर्स AI ऑपरेटेड सिस्टम से बात कर सकते हैं। ये सॉल्यूशन दो मोड में अवेलबल होगा। पहला है ऑन-कॉल जो कि वॉयस कॉल के जरिए होगा और दूसरा है इन-ऐप जो कि किसी भी यूपीआई ऐप के जरिए होगा। ऑन कॉल मोड में यूजर्स को एक नंबर डायल करना होगा जहां पर उनको पेमेंट पूरा करने के लिए IVR के जरिए गाइड किया जाएगा। वहीं इन ऐप सुविधा में यूजर्स को पेमेंट करने के लिए किसी भी UPI ऐप पर अपने वॉयस इनपुट का इस्तेमाल करना होगा। यह सर्विस आपके यूपीआई ऐप के टॉप पर दिखाई देगी।

कैसे काम करेगी यह सर्विस

इसमें आपकी आवाज को पहले एनालॉग से डिजिटल में बदला जाएगा। इसके बाद आपकी आवाज को टेक्स्ट में बदला जाएगा। इसके बाद मशीनी ट्रांसलेशन के जरिए आपकी भाषा को अंग्रेजी में बदला जाएगा। टेक्स्ट टू स्पीच के जरिए आपकी पुष्टि की जाएगी। इसके बाद आपके साथ एक वॉयस आउटपुट साझा किया जाएगा। अगर कोई यूजर आपने अकाउंट के बैलेंस की जांच करने के लिए बात-चीत कर रहा है तो बैलेंस या फिर पूछताछ जैसे की वर्ड के जरिए इरादे की पहचान की जाएगी। वहीं बिलपे कनेक्ट के साथ भारत बिलपे पूरे देश में बिल पेमेंट के लिए एक नेशनल नंबर उपलब्ध कराता है। ग्राहक मैसेंजिंग ऐप पर केवल 'HI' लिख कर भी अपना बिल हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा एक मिस्ड कॉल देकर भी बिल पे किया जा सकेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।