1 जनवरी से कैलेंडर ही नहीं बदलेगा, बल्कि साभी बदल जाएगा। इसके साथ ही कुछ नए नियम भी बदल जाएंगे। इसमें UPI के जरिए पेमेंट करने के नियम भी बदल रहे हैं। RBI ने फैसला लिया था कि UPI 123Pay की ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव किया जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक ने लिमिट में इजाफा करने का फैसला लिया है। UPI 123Pay का इस्तेमाल करके यूजर्स 5000 की जगह 10,000 रुपये की ट्रांजैक्शन कर पाएंगे। इससे पहले तक यह लिमिट 5,000 रुपये तक हुआ करती थी। UPI 123 Pay सर्विस का नया नियम 1 जनवरी 2025 से लागू हो जाएगा।