Get App

Vegetable Prices UP: सब्जियों के दाम में आई बड़ी गिरावट, यहां देखिए आलू-गोभी समेत सभी सब्जियों के नए दाम

Vegetable Prices UP: देश में टमाटर महंगे होने के बाद अन्य सब्जियों के दाम भी आसमान छूने लगे थे। इस बीच उत्तर प्रदेश के लखनऊ में सब्जियों के दाम में बड़ी गिरावट आई है। कई सब्जियों के दाम पहले के मुकाबले आधे हो गए हैं। इससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। लखनऊ में गाजर 10 रुपये किलो जबकि आलू 20 रुपये किलो बिक रहे हैं

Edited By: Jitendra Singhअपडेटेड Jul 26, 2023 पर 1:46 PM
Vegetable Prices UP: सब्जियों के दाम में आई बड़ी गिरावट, यहां देखिए आलू-गोभी समेत सभी सब्जियों के नए दाम
Vegetable Prices UP: कुछ हरी सब्जियों के दाम अभी महंगे हैं, जल्द ही इनमें गिरावट की उम्मीद जताई जा रही है

Vegetable Prices UP: टमाटर के दाम में बढ़ोतरी के बाद अन्य सब्जियों के दाम में इजाफा हो गया है। हालांकि मौसमी सब्जियों के दाम में बड़ी गिरावट आई है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कई ऐसी सब्जियां हैं, जो इस समय आपने आधे कीमत पर बिक रही हैं। इससे आम आदमी को बड़ी राहत मिली है। अदरक, धनिया, खीरा, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी और बैंगन जैसी कई सब्जियों के दाम में बड़ी गिरावट आई है। पिछले एक हफ्ते में हरी मिर्च की कीमतों में 50 फीसदी से अधिक की गिरावट आई है। टमाटर में भी लोगों को थोड़ा राहत मिली है। अब इसके दाम 100 रुपये प्रति किलो आ गए हैं।

लखनऊ के दुबग्गा सब्जडी मंडी में मौसमी सब्जियों की आवक में इजाफा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि सब्जियों की आवक बढ़ने से दाम में गिरावट आई है। हरी मिर्च की आवक बढ़ने से हरी मिर्च काफी सस्ती हो गई है।

जानिए लखनऊ में सब्जियों के दाम

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लखनऊ में रिटेल हरी सब्जी 60 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है। वहीं कुछ दिनों पहले यह काफी महंगी थी। अदरक 250 रुपये प्रति किलो हो गई है। फूल गोभी 25 रुपये का एक पीस मिल रहा है। टमाटर 100 रुपये किलो, वहीं घुइंया 60 रुपये प्रति किलो हैं। पालक और आलू 20 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रहे हैं। गाजर 10 रुपये प्रति किलो है। कटहल 10 रुपये किलो, लहसुन 180 रुपये प्रति किलो, प्याज 18 रुपये किलो, नींबू 70 रुपये प्रति किलो हैं। तोराई 20 रुपये किलो, कद्दू 25 रुपये किलो, भिंडी 30 रुपये किलो, लौकी 25 रुपये किलो, सेम 40 रुपये प्रति किलो के हिसाब से बिक रही है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें