Vehicle Care Tips: बारिश में बाइक हो जाए बंद तो फौरन करें ये काम, नहीं होंगे हादसे का शिकार, इन बातों का रखें ध्यान

Vehicle Care Tips: बारिश के मौसम में आमतौर पर सड़कों पर पानी भर जाता है। ऐसे में बाइक या स्कूटर चलाते समय पानी में बंद हो जाए तो बड़ी मुसीबत खड़ी हो जाती है। अगर आप भी इसी तरह की समस्याओं से जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ खास टिप्स दे रहे हैं। जिसे फॉलो करके आप आसानी से इन समस्याओं से निकल सकते हैं

अपडेटेड Jul 12, 2023 पर 2:13 PM
Vehicle Care Tips: बारिश के मौसम में गड्ढे या फिर सड़कों पर जलजमाव की वजह से बाइक अक्सर फंस कर बंद हो जाती है।

Vehicle Care Tips: देश भर में बारिश का मौसम शुरू हो चुका है। कई राज्य बाढ़ का सामना कर रहे हैं। वहीं बारिश के मौसम में आमतौर पर सड़कें पानी से लबालब भर जाती हैं। कभी-कभी तो पता नहीं चल पाता है कि सड़क है या तालाब। लेकिन ऐसे रास्तों पर अगर बाइक या स्कूटर से जाना हो तो सबसे बड़ा इस बात का रहता है कि कहीं बाइक बंद न हो जाए। इस तरह की समस्याओं से अगर आप जूझ रहे हैं तो हम आपको कुछ टिप्स दे रहे हैं। जिससे आप आसानी से बाहर निकल सकते हैं।

वैसे बारिश में अक्सर ये दुपहिया वाहन बाहर खड़े रहते हैं। जिससे इनमें पानी की वजह से खराबी आ जाती है। ऐसे में बारिश के दिनों में इन वाहनों की कुछ ज्यादा ही देखभाल करने की जरूरत रहती है। छोटी-छोटी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में बारिश के मौसम में वाहन कम खराब होंगे।

बारिश के मौसम में इन बातों का रखें ध्यान


अगर आपकी बाइक पानी में डूब गई है, तो सबसे पहला काम यह करें कि इसे स्टार्ट न करें। इसकी वजह ये है कि बारिश का पानी बाइक के इलेक्ट्रिक सिस्टम , एग्जॉस्ट, व्हील बेयरिंग, इनटेक और ब्रेक के साथ इंजन के अंदर भी जा सकता है। ऐसे में अगर आप अपनी बाइक को स्टार्ट करते हैं, तो बाइक के इलेक्ट्रिक सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा सड़कों या गड्ढों में जमा बारिश का पानी गंदा हो जाता है। यही कारण है कि पानी के जरिए कीचड़ या गंदगी बाइक के सिस्टम के अंदर जा सकता है। ऐसे में बाइक को चालू करने की स्थिति में नुकसान हो सकता है।

Car Driving Tips: बारिश में कार चलाते समय इन बातों का रखें ध्यान, कभी नहीं फंसेंगे वाहन

बाइक की बैटरी को डिस्कनेक्ट करें

अगर बाइक पानी में डूब गई है, तो इसकी बैटरी को तुरंत डिस्कनेक्ट कर दें। इससे बाइक के इलेक्ट्रिक सिस्टम को नुकसान नहीं पहुंचेगा। मौजूदा समय में कई ऐसी हाइटेक बाइक्स हैं। जिनमे इंजन बंद होने के बावजूद बैटरी के जरिए इलेक्ट्रिक की सप्लाई जारी रहती है। ऐसे में इलेक्ट्रिक ग्राउंडिंग को रोकने के लिए बैटरी को डिस्कनेक्ट कर देना चाहिए।

गाड़ी की हेडलाइट ऑन रखें

वैसे तो अब अधिकतर वाहनों में डे टाइम रनिंग लाइट आती है। लेकिन जिन वाहनों में नहीं है। वो लोग बरसात में अपने बाइक, कार की लाइट ऑन करके रखें। इससे विजिबिलिटी कम होने पर ये पता चलता रहता है कि सामने से कोई वाहन आ रहा है।

टायर चेंज करा लें

बरसात से पहले अपनी बाइक के टायर चेंज कर लें। अगर बाइक के टायर चेंज नहीं किए और पुराने, घिसे हुए टायर लगे हुए हैं तो ब्रेकिंग के दौरान उनके फिसलने की आशंका बढ़ जाती है। अच्छे ग्रिप वाले टायर लगाने से इस खतरे से बच सकते हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।