Vidhwa Pension Scheme: महिलाओं को हर महीने मिलेगी पेंशन, ऐसे करना होगा आवेदन

Vidhwa Pension Scheme: ये पेंशन 18 से 60 साल के बीच की विधवा महिलाओं के लिए है

अपडेटेड Apr 15, 2022 पर 5:07 PM
विधवा पेंशन योजना का फायदा सिर्फ वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं।

Vidhwa Pension Scheme: आम लोगों के लिए मोदी सरकार (Modi Government) की ओर से कई योजनाएं चल रही है। सभी योजनाओं के तहत सभी वर्गों को खास सुविधाएं भी दी जाती है। यहां आपको ऐसी योजनाओं के बारे में बता रहे हैं जो महिलाओं के लिए चलाई जा रही है। ये पेंशन 18 से 60 साल के बीच की विधवा महिलाओं के लिए है। उन्हें निश्चित पैसा पेंशन के तौर पर राज्य सरकार देती है। इस स्कीम में महिलाओं को पैसा राज्य के हिसाब से अलग-अलग दिया जाता है। आइए जानते हैं कैसे और कहां आवेदन करना होगा।

विधवा पेंशन योजना

यहां आपको विधवाओं को दी जानें वाली पेंशन योजना के बारे में बता रहे हैं। इसमें सरकार आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं की मदद करती है। ताकि, वह अपना जीवन यापन कर सके। इसमें महिलाओं को हर महीने पेंशन का पैसा दिया जाता है।


इन महिलाओं को मिलता है फायदा

विधवा पेंशन योजना का फायदा सिर्फ वही महिलाएं ले सकती हैं जो गरीबी रेखा के नीचे आती हैं। अगर वह महिलाएं किसी और पेंशन योजना का फायदा उठा रही हैं तो वह इसका लाभ नहीं उठा सकती है।

इस योजना में आवेदन करने वाली महिलाओं की उम्र 18 से 60 साल के बीच में होनी चाहिए।

इस योजना का लाभ देश की विधवा महिलाओ को ही मिलता है।

देश के विभिन्न राज्य सरकार अपने राज्य की जरूरतमंद आर्थिक रूप से गरीब बेसहार विधवा महिलाओ को आर्थिक सहायता की जाती है।

इस योजना का लाभ केवल उन पात्र आवेदकों को मिलता है जो गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन कर रहे हैं ।

लाभार्थी विधवा महिलाओ के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर की जा रही है। इस लिए आवेदक का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है और बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना चाहिए ।

इन्हें नहीं मिलेगा लाभ

यदि पति की मृत्यु के बाद महिला ने पुनर्विवाह कर लिया है तो पेंशन नहीं मिलेगी।

यदि विधवा के बच्चे वयस्क हैं, लेकिन अपनी मां की देखभाल करने में सक्षम नहीं हैं, तो महिला को पेंशन

चाहिए होंगे ये डॉक्यूमेंट्स

आवेदिका का आधार कार्ड

पति की मृत्यु का प्रमाण पत्र

निवास प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र

आयु प्रमाण पत्र

बैंक अकाउंट पस्बुक

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो

राज्यों में इतनी है विधवाओं की पेंशन

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना (Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana)

 

उत्तर प्रदेश सरकार इस स्कीम के तहत महिलाओं को 300 रुपये महीना देती है। यह उन महिलाओं के बैंक खाते में सीधे ट्रांसफर की जाती है।

 

हरियाणा विधवा पेंशन योजना (Haryana Vidhwa Pension Yojana)

 

हरियाणा सरकार 2250 रुपये महीना पेंशन देती है। इसमें वहीं महिलाएं आवदेन कर सकती है जिनकी आय 2 लाख रुपये सालाना से कम होती है।

 

सभी राज्यों में अलग-अलग मिलती है विधवाओं को पेंशन

 

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में 900 रुपये महिना, राजस्थान विधवा पेंशन योजना में 750 रुपये महीना, दिल्ली सरकार महिलाओं को विधवा पेंशन योजना के तहत 2,500 रुपये महीना देती है। गुजरात सरकार 1,250 महीना, उत्तराखंड में 1,200 रुपये महीना पेंशन मिलती है।

Elon Musk : नहीं मानता गलती तो दिवालिया हो जाती Tesla, 2018 के ट्वीट पर सबसे अमीर शख्स का खुलासा

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।