Vodafone Idea के प्रीपेड प्लान के रेट को आज से रिवाइज कर दिया है। पहले टेलिकॉम कंपनी एयरटेल ने अपने प्रीपेड टैरिफ प्लान का रेट बढ़ा दिया और उसके बाद वोडाफोन आइडिया ने भी रेट बढ़ा दिये हैं। टैरिफ प्लान में दोनों कंपनियों ने 20 से 25 फीसदी का इजाफा किया है। कंपनियों ने अपना रेवेन्यू बढ़ाने के लिए रेट्स बढ़ाए हैं। ग्राहकों को इसका ज्यादा नुकसान होगा क्योंकि पहले से ही कोविड आर्थिक संकट, नौकरी छूटने औ सैलरी कट होने से परेशान लोगों को एक और झटका लगने वाला है। अभी भी ज्यादातर लोग घर से काम कर रहे हैं और बच्चों की ऑनलाइन क्लास भी चल रही है। वोडाफोन आइडिया के रेट आज से बढ़ गए हैं जबकि एयरटेल के प्लान कल 26 नवंबर से महंगे होने वाले हैं।
हालांकि, अभी तक जियो ने प्रीपेड प्लान्स के रेट नहीं बढ़ाए हैं लेकिन ऐसी उम्मीद है कि वह भी टैरिफ प्लान का रेट बढ़ सकता है। यहां वोडाफोन आइडिया, एयरटेल और जियो के प्लान्स के रेट और डेटा प्लान की तुलना करके बता रहे हैं कि आपको किसमें ज्यादा फायदा मिलेगा।
सबसे अधिक इस्तेमाल किए जाने वाले 249 रुपये के प्रतिदिन के 1.5GB डेटा वाले पैक की कीमत 28 दिनों के लिए 299 रुपये होगी। 1GB डेटा पैक के लिए पहले रुपये 219 के बजाय 269 रुपये का शुल्क लिया जाएगा।
299 रुपये का 2GB डेटा पैक वर्तमान में 28 दिनों की अवधि के लिए 359 रुपये हो गया है। 56 दिनों के पैक की कीमत अब आपको मौजूदा 449 रुपये से प्रति दिन 2GB डेटा के लिए 539 रुपये होगी। इसी तरह, 56 दिनों के लिए वैध 1.5GB डेटा पैक 399 रुपये के बजाय 479 रुपये लगाया जाएगा।
84 दिनों का पैक जिसकी कीमत अब 699 रुपये है, जो हर दिन 2 जीबी डेटा आवंटित करता है, अब 25 नवंबर से 839 रुपये हो जाएगा। प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा पैक की कीमत 84 दिनों के लिए मौजूदा 599 से 719 रुपये है।
1499 रुपये के सालाना पैक की कीमत अब 24GB डेटा के लिए 1799 रुपये होगी। टॉप अप पैक को भी रिवाइज किया गया है। अब 48 रुपये का पैक 28 दिनों के लिए 58 रुपये हो जाता है।
एयरटेल और जियो (Airtel vs Jio)
एयरटेल के नये यानी कल 26 नवंबर से टैरिफ प्लान रोजाना 2GB डेटा के साथ 298 रुपये का मौजूदा पैक 28 दिनों की वैधता के साथ 359 रुपये में मिलेगा। जबकि, Jio प्रति दिन 2GB डेटा के लिए 249 रुपये का एक ही पैक देता है जिसकी अवधि 28 दि की है।
56 दिनों की वैधता वाला वर्तमान में 399 वाला पैक अब 1.5GB डेटा/दिन के साथ 479 रुपये का हो जाएगा, जबकि Jio में 2GB डेटा/दिन के साथ 444 रुपये में 56 दिनों का पैक देता है।
एयरटेल के लिए 449 पैक अब आपको 56 दिनों की अवधि के लिए प्रति दिन 2GB डेटा के साथ क्लब किए गए प्लान के लए 549 खर्च करने होंगे। Jio के पास 599 रुपये का प्लान है लेकिन 84 दिनों के प्लान में 2GB डेटा मिलेगा।
एयरटेल प्रीपेड का 698 रुपयेका प्लान 84 दिनों के लिए 2GB डेटा देता है इसके लिए आपको अब 839 रुपये खर्च करने होंगे। जियो का 888 पैक 84 दिनों के लिए 2GB डेटा देता है लेकिन इसे 5GB डेटा तक बढ़ाया जा सकता है।