टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर Vodafone Idea प्रीपेड यूजर्स के बुरी खबर है। आज से वोडाफोन आइडिया के सभी प्लान महंगे हो गए हैं। वोडाफोन आइडिया का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान 79 रुपये से महंगा होकर 99 रुपये का हो गया है। यानी ग्राहकों को अब पहले से 20 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। वहीं, 249 रुपये के प्लान के लिए 50 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे। टैरिफ बढ़ने से ग्राहकों को झटका लगने वाला है।
आज से VI के इतने मंहगे हुए टैरिफ प्लांस
- अब Vodafone Idea Limited का बसिक पैक 79 रुपए के बजाय 99 रुपए से शुरू होगा।
- सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले 28 दिनों के 249 रुपए के डेली 1.5GB डेटा वाले पैक की कीमत अब 299 रुपए होगी।
- वहीं 1GB डेटा पैक के लिए 219 रुपए के बजाय अब 269 रुपए का चार्ज लिया जाएगा।
- 299 रुपए का 2GB डेटा पैक 28 दिनों की वैलिडिटी के लिए 359 रुपए हो गया है।
- 449 रुपए वाले डेली 2GB वाले 56 दिनों के पैक की कीमत अब आपको 539 रुपए चुकानी होगी।
- 56 दिनों वाले 1.5GB डेटा पैक के लिए 399 रुपए के बजाय 479 रुपए चार्ज लगाया जाएगा।
- 84 दिनों का पैक, जिसकी कीमत अभी 699 रुपए है, जिसमें डेली 2GB डेटा मिलता है, अब उसके लिए आज 25 नवंबर से आपको 839 रुपए देने होंगे।
- 84 दिनों के लिए डेली 1.5GB डेटा पैक की कीमत मौजूदा 599 रुपए से बढ़कर 719 रुपए होगी।
- इसके अलावा 1499 रुपए वाले 24GB डेटा वाले सालाना पैक की कीमत अब बढ़कर 1799 रुपए होगी।
- टॉपअप पैक में भी बदलाव किया गया है। 48 रुपए का पैक 28 दिनों के लिए, अब 58 रुपए का होगा।