Get App

EPF Balance: आपके एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड में अबतक कितना पैसा जमा हुआ? यूं आसानी से करें चेक

EPFO हर कर्मचारी के नाम से एक EPF खाता खोलती है, जिसमें उस कर्मचारी की PF राशि जमा की जाती है। EPFO ने पिछले कुछ सालों में EPF खाते में जमा बैलेंस को देखना और PF से जुड़ी दूसरी जानकारियों को चेक करना काफी आसान बना दिया है

Moneycontrol Newsअपडेटेड Jan 17, 2023 पर 7:54 PM
EPF Balance: आपके एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड में अबतक कितना पैसा जमा हुआ? यूं आसानी से करें चेक
सरकार जनवरी के अंत तक PF खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है

सगंठित क्षेत्र में काम करने वाले लगभग सभी कर्मचारियों की सैलरी में से हर महीने एक खास राशि प्रोविडेंट फंड (PF) के नाम पर काटी जाती है। इस राशि को भारत सरकार के श्रम मंत्रालय के तहत आने वाली संस्था- एंप्लॉयी प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन (EPFO) के पास जमा किया जाता है। EPFO हर कर्मचारी के नाम से एक EPF खाता खोलती है, जिसमें उस कर्मचारी की PF राशि जमा की जाती है। EPFO ने पिछले कुछ सालों में EPF खाते में जमा बैलेंस को देखना और PF से जुड़ी दूसरी जानकारियों को चेक करना काफी आसान बना दिया है।

उम्मीद जताई जा रही है सरकार जनवरी महीने के अंत में PF खाताधारकों के अकाउंट में ब्याज का पैसा ट्रांसफर कर सकती है। ऐसे में खाताधारकों के लिए अपने बैलेंस को चेक करना जरूरी हो जाता है।

SMS से चेक करें अपना PF बैलेंस

इसके लिए आपको EPFO के पास रजिस्टर्ड अपने मोबाइल नंबर से “EPFOHO UAN LAN" लिखकर 7738299899 पर मैसेज करना होगा। इसके बाद आपको मोबाइल पर एक मैसेज मिलेगा, जिसमें EPF बैलेंस सहित आपके खाते से जुड़ी अन्य जानकारी मौजूद होगी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें