WhatsApp समय-समय पर पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम वर्जन पर चल रहे हैं। स्मार्टफोन को अपना सपोर्ट देना बंद कर देता है। इस लिस्ट को एक समय के बाद अपडेट किया जाता है। एंड्रॉयड और iOS के लिए समय-समय पर अपडेट जारी किए जाते हैं। लेकिन कई यूजर्स ऐसे होते हैं जो बहुत पुराने सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे होते हैं। वॉट्सऐप ऐसे ही डिवाइसेज से अपना सपोर्ट खत्म करने की तैयारी कर ली है। इसका मतलब है कि अब कुछ स्मार्टफोन्स पर वॉट्सऐप काम करना बंद कर देगा। यह खबर WhatsApp के उन यूजर्स के लिए बहुत जरूरी है जो इन कंपनियों के स्मार्टफोन्स का उपयोग कर रहें है।
WhatsApp कंपनी ने कई बार इस तरह के फैसले लिए है। कंपनी का कहना है कि लोगों की प्राइवेसी और सेफ्टी को ध्यान में रखते हुए हम पुराने डिवाइसेस से अपना सपोर्ट हटा लेते है। हमने एक बार फिर इसको ध्यान में रख कर ही ये फैसला लिया है। लिहाजा अगर यह सर्विस बंद हो, उससे पहले आप अलर्ट हो जाएं और अपना बैकअप तैयार कर लें।
इन स्मार्टफोन्स पर नहीं मिलेगी WhatsApp की सुविधा
दरअसल, एंड्रॉयड और iOS के लेटेस्ट वर्जन रोलआउट हो चुके हैं। लेकिन अब भी कई सारे ऐसे यूजर्स हैं जो पुराने एंड्रॉयड और iOS वर्जन पर वॉट्सऐप इस्तेमाल कर रहे हैं। एंड्रॉयड 4 और iOS 11 से पहले के वर्जन पर चल रहे फोन्स से वॉट्सऐप ने अपना सपोर्ट हटा लिया है। इस समय वॉट्सऐप सिर्फ एंड्रॉयड 5 या फिर iOS 11 से ऊपर के वर्जन वाले फोन्स पर ही सपोर्ट दे रहा है। व्हाट्सऐप की तरफ से इन स्मार्टफोन के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। हालांकि एक वेबसाइट Canaltech के मुताबिक, लिस्ट में 35 स्मार्टफोन हैं। जिन पर WhatsApp की सुविधा बंद हो गई है। इनमें एप्पल, सैमसंग, हुवावे, मोटोरोला के स्मार्टफोन के नाम शामिल हैं।
सैमसंग के इन डिवाइस में नहीं चलेगा व्हाट्सऐप
Samsung Galaxy Note 3 N9005 LTE
Samsung Galaxy Note 3 Neo LTE+
Samsung Galaxy S3 Mini VE
Samsung Galaxy S4 mini I9190
Samsung Galaxy S4 mini I9192 Duos
Samsung Galaxy S4 mini I9195 LTE
Apple के इन डिवाइस को नहीं मिलेगा WhatsApp सपोर्ट