Wifi Router: आज के समय में इंटरनेट जीवन का एक अहम हिस्सा बन चुका है। बहुत से लोगों का काम बिना इंटरनेट के मुश्किल हो गया है। अब इंटरनेट सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनियों ने ब्रॉडबैंड प्लान के दाम भी सस्ते कर दिए हैं। जिससे घर पर वाईफाई लगाना भी आसान हो गया है। बहुत से लोग हैं, जिनके घर पर वाईफाई राउटर लगा है। उसे रात भर ऑन रखते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि अगर रात में इंटरनेट की जरूरत नहीं है तो क्या Wifi राउटर बंद करना चाहिए या नहीं। इस बारे में हम आपको विस्तार से जानकारी दे रहे हैं।
वाईफाई से अनलिमिटेड ग्राहकों को घरों पर अनलिमिटेड डाटा मिलता है। जिसके चलते किसी भी काम को करने में रुकावट नहीं आती है। कई बार ऐसा होता है कि फोन में इंटरनेट चलाते हुए तो डाटा को बंद करना होता है। लेकिन घर पर वाईफाई राउटर हमेशा ही चालू रहता है। घर के सभी डिवाइसेज को राउटर से कनेक्ट रखा जा सकता है।
बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि वाईफाई हमारी सेहत को नुकसान भी पहुंचाता है। ऐसे में जब आप काम न कर रहे हों तो आपको वाई-फाई को बंद कर देना चाहिए। जी हां, राहत को सोते हुए इंटरनेट का इस्तेमाल भी खत्म हो जाता है तो ऐसे में सेहत को नुकसान न पहुंचाने के लिए राउटर को बंद कर देना चाहिए। दरअसल, वाईफाई को WLAN भी कहा जाता है। ये एक वायरलेस नेटवर्क है। जिसमें कम से कम एक एंटीना इंटरनेट और वायरलेस कम्यूनिकेशन डिवाइस जैसे लैपटॉप, कंप्यूटर, फोन से जुड़ा होता है। वाईफाई नेटवर्क इलेक्ट्रोमैग्नेटिक फ्रीक्वेंसी (EMFs) का इस्तेमाल करता है। वाई-फाई के संपर्क में लंबे समय तक रहने से सेहत को नुकसान हो सकता है। इसके साथ ही इससे नींद भी खराब हो सकती है।
रात में वाईफाई बंद कर देना चाहिए
एक्सपर्ट्स का भी मानना है कि रात में अपने वाई-फाई को बंद करने देना चाहिए। इसके दो फायदे हैं- पहला इससे बेहतर नींद के लिए ज़रूरी है। वहीं दूसरा अपने कनेक्शन को सुरक्षित रखने और हैकिंग के जोखिम को कम करने के लिए भी रात को वाईफाई बंद कर देने में ही समझदारी है। वाईफाई से निकलने वाले इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन कई बीमारियों को जन्म दे सकते हैं।