Zerodha CEO : अगर ईमेल, सोशल मीडिया के चलते उड़ गई नींद, तो आपके लिए है नितिन कामत की सलाह

नितिन कामत ने कहा, 2020 में देशव्यापी कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद उनकी टीम के सदस्य रिमोटली काम करने के दौरान एक्सरसाइज, वर्क-लाइफ बैलेंस में कमी और खराब डाइट के कारण संभवतः खासे अस्वस्थ थे

अपडेटेड Jan 12, 2022 पर 7:06 PM
जिरोधा सीईओ नितिन कामत ने कहा- शाम को 6 बजे के बाद वर्क चैट बंद करना उनके लिए फायदेमंद रहा

Zerodha CEO Nithin Kamath : फाइनेंसियल सर्विसेज कंपनी जिरोधा के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (सीईओ) नितिन कामत ने हाल में नींद की कमी और किस तरह कोरोना वायरस क्राइसिस  (coronavirus crisis) के बीच रिमोट वर्क के चलते समस्या बद्तर हो गई है, के बारे में ट्वीट किया।

अपने सर्किल के लोगों से मिले अनुभवों को साझा करते हुए, कामत ने कहा कि दिल की गंभीर समस्याओं से पीड़ित लोगों में नींद की कमी आम बात है। कामत ने कहा कि ईमेल, न्यूज ऐप, सोशल मीडिया और चैट्स के चलते सोना मुश्किल होता है। उन्होंने कहा कि सोने से पहले इनसे पूरी तरह अलग हो जाने से वास्तव में उन्हें मदद मिली है।

6 बजे बंद करें वर्क चैट्स


जिरोधा के सीईओ ने कहा कि शाम को 6 बजे के बाद वर्क चैट्स बंद करना भी उनके और उनके कर्मचारियों के लिए कारगर रहा है।

उन्होंने कहा, “अब मैं शाम तक फोन बंद करने की कोशिश कर रहा हूं। मैं खुद को याद दिलाता रहता हूं कि यह बिजनेस होना चाहिए, न कि बिजी-नेस। लगातार  बिजी रहने का मतलब है कि कम प्रोडक्टिविटी।”

2020 में तय किए ईयरली हेल्थ टारगेट

अगस्त में, कामत ने ट्वीट किया था कि 2020 में देशव्यापी कोरोना वायरस लॉकडाउन के बाद उनकी टीम के सदस्य रिमोटली काम करने के दौरान  एक्सरसाइज, वर्क-लाइफ बैलेंस में कमी और खराब डाइट के कारण संभवतः खासे अस्वस्थ थे।

इसमें बदलाव के लिए, कामत ने अपने टीम मेंबर्स से खुद के लिए ईयरली हेल्थ  टारगेट तय करने और हर महीने अपनी प्रोग्रेस से जुड़े अपडेट उपलब्ध कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा, “इसमें भागीदारी बढ़ाने के लिए, लक्ष्य को हासिल करने वाले हर व्यक्ति को बोनस के रूप में 1 महीने की सैलरी और 10 लाख रुपये का 1 लकी ड्रा मिलेगा।”

Avenue Supermarts के शेयरों में क्यों आई गिरावट? 3 दिनों में 12% टूटी कीमत, तीन महीनों के निचले स्तर पर भाव

मिलीं कई प्रेरक कहानियां

कामत ने कहा कि इस क्रम में मिलीं बदलाव की कहानियां खासी प्रेरणादायी थीं। उन्होंने कहा, “हमारे पास इसके प्रमाण भी हैं कि स्वस्थ होने से प्रोफेशनल परफॉर्मेंस में भी सुधार होता है। हमारा गेट हेल्दी प्रोग्राम अब स्थायी रूप से चलेगा। सभी साथी एंटरप्रेन्योर्स के साथ आइडिया साझा कर रहा हूं।”

कामत ने 2010 मे अपने भाई के साथ जिरोधा की स्थापना की थी। कंपनी अब  भारत में सबसे बड़ा स्टॉक ब्रोकरेज हाउस बन गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।