Credit Cards

Coronavirus West Bengal: 80 से ज्यादा कोलकाता के पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित, 16 अस्पताल में भर्ती

कोलकाता मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और कर्मचारियों सहित 100 से ज्यादा लोगों को भी Covid-19 का पता चला है

अपडेटेड Jan 04, 2022 पर 8:12 PM
Story continues below Advertisement
80 से ज्यादा कोलकाता के पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित

कोलकाता पुलिस के 83 कर्मी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से कई IPS रैंक के अधिकारी हैं। इन 83 पुलिस वालों में से 47 होम आइसोलेशन में हैं, जबकि उनमें से 16 को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा, कोलकाता मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों और कर्मचारियों सहित 100 से ज्यादा लोगों को भी Covid-19 का पता चला है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज अस्पताल शहर के सबसे बड़े सरकारी अस्पतालों में से एक है।

इस बीच, उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज और सिलीगुड़ी के एक अस्पताल में डॉक्टरों और नर्सों समेत 25 मेडिकल कर्मचारियों भी Covid-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी को आइसोलेशन में भेज दिया गया है।

एक अधिकारी ने PTI को बताया कि सोमवार को कलकत्ता नेशनल मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के कम से कम 70 डॉक्टरों, कालीघाट के चित्तरंजन सेवा सदन और शिशु सदन अस्पताल के 24 डॉक्टर और रीजनल इंस्टीट्यूट ऑफ ऑप्थल्मोलॉजी के 12 डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।


उन्होंने बताया, "डॉक्टरों को इंस्टीट्यूशनल क्वारंटीन के लिए जाने के लिए कहा गया है।" पश्चिम बंगाल ने 28 दिसंबर से अपने डेली Covid-19 वेरिएंट में भारी बढ़ोतरी देखी है।

Weekend Curfew in Delhi: दिल्ली में नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान, कर्मचारियों के लिए भी नए नियम की घोषणा

राज्य के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार को 28 दिसंबर से पॉजिटिविटी रेट 2.35 प्रतिशत बढ़कर 19.59 प्रतिशत हो गई। वर्तमान में एक्टिव केस की संख्या 20,186 है, जो 28 दिसंबर को रिपोर्ट की गई तुलना में कम से कम 12,729 ज्यादा है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, पश्चिम बंगाल और कोलकाता में Covid-19 महामारी की तीसरी लहर की चपेट में हैं, जो इस महीने के दूसरे हफ्ते में चरम पहुंचने के साथ फरवरी में अपने पीक पर रह सकती है।

राज्य सरकार ने रविवार को राज्य में कोरोनोवायरस के मामलों में तेज उछाल के बीच सख्त लॉकडाउन जैसे उपायों की शुरुआत की। नए प्रतिबंधों के अनुसार, लोगों और वाहनों की आवाजाही और किसी भी तरह के सार्वजनिक समारोहों को रात 10 बजे से सुबह 5 बजे के बीच प्रतिबंधित किया जाएगा। केवल जरूरी और आपातकालीन सेवाओं को ही अनुमति दी जाएगी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।