Get App

Corporate Bonds: क्या हैं कॉर्पोरेट बॉन्ड्स, इसमें निवेश का क्या तरीका है?

कंपनियां पब्लिक इश्यू के तहत बॉन्ड जारी करती हैं। लेकिन, वे ज्यादातर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए बॉन्ड्स इश्यू कर पैसे जुटाती हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Sep 27, 2022 पर 5:31 PM
Corporate Bonds: क्या हैं कॉर्पोरेट बॉन्ड्स, इसमें निवेश का क्या तरीका है?
रेटिंग एजेंसियां कंपनियों के बॉन्ड को अपनी रेटिंग देती हैं।

कॉर्पोरेट बॉन्ड्स (Corporate Bonds) का इस्तेमाल कंपनियां फंड जुटाने के लिए करती हैं। इसमें निवेश करने वाले इनवेस्टर्स को पहले से तय रेट से इंटरेस्ट मिलता है। बॉन्ड की मैच्योरिटी के बाद पैसा इनवेस्टर्स को वापस मिल जाता है।

कॉर्पोरेट बॉन्ड्स कई तरह के होते हैं। इनमें सामान्य बॉन्ड्स, टैक्स-फ्री AAA-रेटिंग वाले पीएसयू बॉन्ड्स और पर्पेचुअल बॉन्ड्स शामिल हैं, जिसका इंटरेस्ट रेट अपेक्षाकृत ज्यादा होता है। रेटिंग एजेंसियां कंपनियों के बॉन्ड को अपनी रेटिंग देती हैं।

कंपनियां पब्लिक इश्यू के तहत बॉन्ड जारी करती हैं। लेकिन, वे ज्यादातर प्राइवेट प्लेसमेंट के जरिए बॉन्ड्स इश्यू कर पैसे जुटाती हैं। बॉन्ड हाउसेज और दूसरे इंटरमीडियरी के जरिए भी बॉन्ड में निवेश किया जा सकता है। लेकिन, यहां बड़ी डील होती हैं। डील का साइज हाई नेटवर्थ इंडिविजुअल के हिसाब से होता है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें