भारत में वर्क लाइफ बैलेंस बनाना महिलाओं के लिए बड़ी चुनौती! सर्वे में आए चौंकाने वाले नतीजे

Work Life Balance for Women: ऑफिस, घर और बच्चों के बीच बैलेंस बनाए रखना महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम है। कई बार घर और ऑफिस के बीच ऑप्शन चुनने के लिए महिलाएं घर को ज्यादा तवज्जो देती हैं और नौकरी छोड़ देती है

अपडेटेड Aug 24, 2024 पर 7:34 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Work Life Balance for Women: ऑफिस, घर और बच्चों के बीच बैलेंस बनाए रखना महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम है।

Work Life Balance for Women: ऑफिस, घर और बच्चों के बीच बैलेंस बनाए रखना महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल काम है। कई बार घर और ऑफिस के बीच ऑप्शन चुनने के लिए महिलाएं घर को ज्यादा तवज्जो देती हैं और नौकरी छोड़ देती है। नौकरी डॉट कॉम के एक सर्वे से पता चला है कि महिलाएं अक्सर काम और जीवन के बीच संतुलन की कमी, फ्लेक्सिबल काम के विकल्प न होने और पारिवारिक जिम्मेदारियों के कारण नौकरी छोड़ देती हैं। सर्वे में 39 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उनके लिए काम और जीवन के बीच संतुलन बनाना मुश्किल हो गया, इसलिए उन्होंने नौकरी छोड़ दी।

काम और घर के बीच बैलेंस बनाना हो जाता है मुश्किल

सर्वे के अनुसार, जो महिलाएं फिर से काम पर लौटना चाहती हैं, उनके लिए भी फ्लेक्सिबल काम के विकल्प और पारिवारिक जिम्मेदारियां बड़ी चुनौतियां हैं। 41 प्रतिशत महिलाओं ने कहा कि उन्हें फ्लेक्सिबल काम के विकल्प नहीं मिलते, और 35 प्रतिशत ने पारिवारिक जिम्मेदारियों को अपनी नौकरी जारी न रख पाने का कारण बताया।


कामकाजी महिलाओं को नहीं मिलता बराबरी का मौका

सर्वे में यह भी पाया गया कि 73 प्रतिशत महिलाओं और 79 प्रतिशत पुरुषों का मानना है कि काम की जगह पर पुरुषों और महिलाओं को बराबरी का मौका मिलता है। हालांकि, 24 प्रतिशत महिलाओं का मानना था कि पुरुषों की तरक्की के मौके ज्यादा होते हैं, जबकि केवल आठ प्रतिशत पुरुषों ने ऐसा माना। दूसरी ओर, 13 प्रतिशत पुरुषों ने कहा कि महिलाओं को बेहतर मौके मिलते हैं, लेकिन केवल तीन प्रतिशत महिलाएं इससे सहमत थीं। इस सर्वे से पता चलता है कि कामकाजी महिलाओं को बराबरी का मौका देने के लिए और सुधार की जरूरत है।

कल रविवार से बदल जाएगा मेट्रो का टाइमिंग, चेक करें किन रूट्स पर कब से चलेगी Metro Train

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।