Get App

प्लेन क्रैश में मौत होने पर क्रेडिट कार्ड्स पर भी मिलता है इंश्योरेंस का पैसा

एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस सिर्फ प्राइमरी कार्डहोल्डर को कवर करता है। इसका मतलब है कि कार्डहोल्डर के साथ ट्रैवल करने वाले परिवार के सदस्य इस कवर के दायरे में नहीं आते हैं। दूसरा यह कि यह सुविधा एड-ऑन कार्ड पर नहीं मिलती है

MoneyControl Newsअपडेटेड Jun 30, 2025 पर 3:11 PM
प्लेन क्रैश में मौत होने पर क्रेडिट कार्ड्स पर भी मिलता है इंश्योरेंस का पैसा
एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस का फायदा कुछ खास स्थितियों में नहीं मिलता है। जैसे अगर आतंकी साजिश की वजह से एयर क्रैश होता है तो फिर यूजर को एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस का फायदा नहीं मिलेगा।

क्या आप अपने क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानते हैं? ज्यादतर यह नहीं जानते कि उनके क्रेडिट कार्ड्स पर कौन-कौन सी सुविधाए मिल रही हैं। उदाहरण के लिए कई क्रेडिट कार्ड्स एयर एक्सिडेंट बेनेफिट ऑफर करते हैं, लेकिन यूजर्स को इसके बारे में पता नहीं होता। अहमदाबाद में इस महीने हुए प्लेन क्रैश के बाद क्रेडिट कार्ड पर मिलने वाले इस फायदे की चर्चा हो रही है। दरअसल, एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस हादसा होने पर बहुत मददगार साबित होता है।

सिर्फ प्राइमरी कार्डहोल्डर कवर होता है

एयर एक्सिडेंट इंश्योरेंस सिर्फ प्राइमरी कार्डहोल्डर को कवर करता है। इसका मतलब है कि कार्डहोल्डर के साथ ट्रैवल करने वाले परिवार के सदस्य इस कवर के दायरे में नहीं आते हैं। दूसरा यह कि यह सुविधा एड-ऑन कार्ड पर नहीं मिलती है। कुछ क्रेडिट कार्ड्स फ्लाइट टिकट खरीदने के लिए कार्ड का इस्तेमाल किए जाने पर कंप्लिमेंटरी एयर एक्सिडेंच इंश्योरेंस ऑफर करते हैं।

3 करोड़ से 5 करोड़ रुपये तक का कवरेज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें