Get App

IMD Monsoon Date Alert: मौसम विभाग ने मानसून आने की तारीख का किया ऐलान, साउथवेस्ट मानसून के अडवांसमेंट पर दिया ये अलर्ट

IMD Monsoon Date Alert: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के लिए सबसे बड़ी और राहत भरी खबर दी है। IMD ने शुक्रवार को इस साल के दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगमन की तारीख को लेकर अपना आधिकारिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है।

Moneycontrol Hindi Newsअपडेटेड May 15, 2026 पर 4:07 PM
IMD Monsoon Date Alert: मौसम विभाग ने मानसून आने की तारीख का किया ऐलान, साउथवेस्ट मानसून के अडवांसमेंट पर दिया ये अलर्ट
मौसम विभाग ने मानसून आने की तारीख का किया ऐलान

IMD Monsoon Date Alert: भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच मौसम विभाग (IMD) ने देश के लिए सबसे बड़ी और राहत भरी खबर दी है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने शुक्रवार को इस साल के दक्षिण-पश्चिम मानसून (Southwest Monsoon) के आगमन की तारीख को लेकर अपना आधिकारिक पूर्वानुमान जारी कर दिया है। ताजा पूर्वानुमान के अनुसार इस बार मानसून अपनी सामान्य तारीख से पहले दस्तक दे सकता है। केरल के तट पर मानसून के 26 मई तक पहुंचने की संभावना है।

देश के करोड़ों किसानों और आम जनता के लिए मानसून का इंतजार अब खत्म होने वाला है। IMD ने शुक्रवार को जानकारी दी कि दक्षिण-पश्चिम मानसून 26 मई को केरल तट पर पहुंच सकता है। हालांकि, मौसम विभाग ने इसमें +/- 4 दिन के मॉडल एरर (हेरफेर) की संभावना भी जताई है।

लगातार तीसरे साल समय से पहले आ रहा मानसून

आम तौर पर केरल में मानसून के आगमन की सामान्य तारीख 1 जून मानी जाती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों से इसमें बदलाव देखा जा रहा है-

सब समाचार

+ और भी पढ़ें