कम सालाना फीस और बेस्ट फीचर वाले क्रेडिट कार्ड की तलाश में हैं? ये हैं 5 ऑप्शंस

कम सालाना फीस के साथ अच्छे फीचर वाला क्रेडिट कार्ड मुश्किल से मिलता है। कार्ड ऑफर करते समय बैंक एक से बढ़कर एक फीचर के बारे में बताते हैं, लेकिन कार्ड का ग्राहक बन जाने के बाद हकीकत कुछ और सामने आती है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 5:25 PM
Story continues below Advertisement
ई-कॉमर्स कंपनियों से लेकर कई रिटेलर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर करते हैं। कुछ तो किसी खास कार्ड से खरीदारी पर ज्यादा डिस्काउंट देते हैं।

क्रेडिट कार्ड रखना अब जरूरी हो गया है। कई बार यह बहुत काम आता है। ई-कॉमर्स कंपनियों से लेकर कई रिटेलर क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर अच्छा डिस्काउंट ऑफर करते हैं। कुछ तो किसी खास कार्ड से खरीदारी पर ज्यादा डिस्काउंट देते हैं। एमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर मेगा सेल के दौरान इस तरह के स्पेशन डिस्काउंट जरूर दिखते हैं। इसके अलावा कई बार अचानक बड़ी खरीदारी जरूरी हो जाने पर भी यह बहुत काम आता है। लेकिन, ऐसा क्रेडिट कार्ड मुश्किल से ही मिलता है, जो आपको पूरी तरह से संतुष्ट करता हो। क्रेडिट कार्ड ऑफर करते वक्त बैंकों के एजेंट आपसे बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन एक बार कार्ड बन जाने पर हकीकत कुछ और सामने आती है। हम आपको ऐसे 5 क्रेडिट कार्ड के बारे में बता रहे हैं, जिनकी सालाना फीस ज्यादता नहीं है। साथ ही दूसरे फीचर्स भी अच्छे हैं।

स्टैंडर्ड चार्टर्ड EaseMy Trip Credit Card

यह कार्ड ऐसे लोगों के लिए बहुत अच्छा है, जो अक्सर कामकाज के सिलसिले में दूसरे शहर जाते रहते हैं। इस कार्ड के इस्तेमाल से EaseMy Trip वेबसाइट और ऐप पर होटल की बुकिंग पर फ्लैट 20 फीसदी डिस्काउंट मिलता है, जबकि फ्लाइट की बुकिंग पर 10 फीसदी डिस्काउंट मिलता है। बस टिकट की बुकिंग पर भी 125 रुपये रिबेट मिलता है। हर तिमाही एक कंप्लिमेंटरी डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस भी मिलता है। साल में एक बार इंटरनेशनल लाउन्ज मिलता है। इस कार्ड की सालाना फीस सिर्फ 350 रुपये है।

यह भी पढ़ें : अभी 10 लाख रुपये कहां इनवेस्ट करने में होगा जबर्दस्त मुनाफा, जानिए Rushabh Desai का जवाब


BPCL SBI Credit Card

यह क्रेडिट कार्ड उन लोगों के लिए अच्छा है, जो कार या SUV का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं। BPCL के पेट्रोल पंप पर इस कार्ड का इस्तेमाल करने पर फ्यूल सरचार्ज में 4.25 फीसदी छूट मिलती है। इसके अलावा ग्रॉसर, डिपार्टमेंट स्टोर्स, मूवीज और डाइनिंग पर हर 100 रुपये खर्च पर 5X रिवार्ड प्वॉइंट मिलता है। इस कार्ड की सालाना फीस 499 रुपये है।

Axis Bank Ace Credit Card

गूगल पे के जरिए इस कार्ड का इस्तेमाल यूटिलिटी बिल के पेमेंट के लिए करने पर 5 फीसदी कैशबैक मिलता है। Swiggy, Zomato और Ola पर 4 फीसदी कैशबैक मिलता है। बाकी दूसरे सभी तरह के खर्च फ्लैट 2 फीसदी कैशबैक मिलता है। इसके अलावा यूजर को साल में 4 डोमेस्टिक लाउंज एक्सेस मिलता है। इसका कार्ड की सालाना फीस 499 रुपये है।

Flipkart Axis Bank Credit Card

यह कार्ड यूजर को 1,100 रुपये का वेलकम बेनेफिट्स ऑफर करता है। फ्लिपकार्ट और मिंत्रा पर शॉपिंग करने पर कस्टमर को 5 फीसदी कैशबैक मिलता है। कुछ खास मर्चेंट पर 4 फीसदी कैशबैक मिलता है। इनके अलावा ग्राहक को एक साल में चार बार डोमेस्टिक लाउन्ज एक्सेस मिलता है। पार्टनर रेस्टॉरेंट में डाइनिंग पर 20 फीसदी तक डिस्काउंट मिलता है। इस कार्ड की सालाना फीस 500 रुपये है।

HDFC Moneyback+ Credit Card

यह क्रेडिट कार्ड फ्लिपकार्ट, एमेजॉन, बिगबास्केट, रिलायंस स्मार्ट सुपर स्टोर और Swiggy पर 10X कैशप्वॉइंट्स ऑफर करता है। मर्चेंट लोकेशंस पर EMI के जरिए होने वाले खर्च पर 5X कैशप्वॉइंट्स मिलते हैं। अगर आप एक तिमाही में 50,000 रुपये खर्च करते हैं तो आपको 500 रुपये का गिफ्ट वाउचर मिलता है। इस क्रेडिट कार्ड की सालाना फीस 500 रुपये है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।