अभी 10 लाख रुपये कहां इनवेस्ट करने में होगा जबर्दस्त मुनाफा, जानिए Rushabh Desai का जवाब

Rupee With Rushabh Investment के फाउंडर Rusabh Desai का कहना है कि अगर आपका पोर्टफोलियो अच्छी तरह से डायवर्सिफायड है तो आपको मार्केट के उतार-चढ़ाव से घबराने की जरूरत नहीं है। मार्केट में गिरावट आने पर आपको निवेश के बारे में सोचना चाहिए। यह लंबी अवधि में शानदार पैसे बनाने के लिए सबसे बड़ा मंत्र है

अपडेटेड Feb 27, 2023 पर 12:12 PM
Story continues below Advertisement
देसाई ने कहा कि शेयरों में इनवेस्टमेंट शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। शेयर बहुत सस्ते नहीं हैं। लेकिन, कीमतें ज्यादा भी नहीं हैं।

अगर आपने स्टॉक मार्केट (Stock market) की सबसे बड़ी तेजी और सबसे बड़ी गिरावट देखी है तो फिर आप बाजार को समझने लगते हैं। Rupee With Rushabh Investment के Rusabh Desai ऐसे लोगों में से एक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में की थी। जब ग्लोबल फाइनेंशियल क्राइसिस (Global Financial Crisis) शुरू हुई थी। शेयर बाजार में भी बहुत बड़ी गिरावट आई थी। उस वक्त भी लंबी अवधि के कुछ निवेशकों ने सस्ते भाव पर शेयर खरीदे थे। आज उनके पास पैसा ही पैसा है। देसाई का कहना है कि अगर आप लंबी अवधि के निवेशक हैं तो बाजार की गिरावट से आको घबराना नहीं चाहिए। मनीकंट्रोल से बातचीत में उन्होंने इनवेस्टमेंट के बारे में खुलकर बातचीत की। उन्होंने यह भी बताया कि अभी किस सेक्टर की कंपनियों पर दांव लगाने से शानदार मुनाफा हो सकता है।

स्टॉक मार्केट में एंट्री का अच्छा समय

देसाई ने कहा कि शेयरों में इनवेस्टमेंट शुरू करने के लिए यह बहुत अच्छा समय है। शेयर बहुत सस्ते नहीं हैं। लेकिन, कीमतें ज्यादा भी नहीं हैं। अगर आपके पास बड़ा अमाउंट है तो एक बार में पूरे पैसे को इनवेस्ट करने के बजाय आपको धीरे-धीरे शेयरों में निवेश करना ठीक रहेगा। लेकिन, आपको यह ध्यान में रखना होगा कि आपका नजरिया लंबी अवधि का होना चाहिए। अगर आपका पोर्टफोलियो डायवर्सिफायड है तो फिर बाजार में गिरावट से आपको डरने की जरूरत नहीं है।

rushabh desai suggestions


यह भी पढ़ें : Adani Group क्या ग्लोबल इनवेस्टर्स का भरोसा जीत पाएगा, आज से सिंगापुर में शुरू हो रही है बैठक

उतार-चढ़ाव को दोस्त बनाएं

उन्होंने कहा कि ऐसी कंपनियां है जो गिरावट के दौरान भी अच्छा परफॉर्म करती हैं। ऐसी भी कंपनियां हैं जो तेजी के दौरान भी खराब परफॉर्म करती हैं। इसलिए अगर आप स्टॉक मार्केट में इनवेस्ट करने जा रहे हैं तो आपको उतार-चढ़ाव के लिए तैयार रहना चाहिए। दरअसल, आपको उतार-चढ़ाव को अपना दोस्त बनाना होगा। बाजार में जब गिरावट हो तो यह निवेश का मौका होता है। यह निवेश लंबी अवधि में आपको शानदार पैसा बनाने में मदद करता है।

इंटरेस्ट रेट्स हाई बने रहने की उम्मीद

देसाई ने कहा कि अगर आज आपको 10 लाख रुपये इनवेस्ट करना है तो आपको हाई क्वालिटी प्रोडक्ट्स में निवेश करना चाहिए। हाई क्रेडिट रेटिंग इंस्ट्रूमेंट्स को अपने पोर्टफोलियो में शामिल करना चाहिए। अगर आपको डेट मार्केट की अच्छी समझ नहीं है तो आपके लिए बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट में कुछ पैसा रखना ठीक होगा। मुझे लगता है कि RBI इंटरेस्ट रेट जल्दी घटाने नहीं जा रहा है। इसलिए इंटरेस्ट रेट्स कुछ समय के लिए हाई बना रहेगा। अगले 2-3 साल डेट सगेमेंट के लिए गोल्डन पीरियड होगा। इसलिए डेट मार्केट में एंट्री के लिए मीडियम और लॉन्ग ड्यूरेशन के कॉर्पोरेट और गवर्नमेंट बॉन्ड प्रोडक्ट्स सही रहेंगे।

इन सेक्टर में दिख रहे निवेश के मौके

शेयरों में निवेश के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि अभी कंजम्प्शन, ग्लोबल टेक्नोलॉजी, बैंकिंग और फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनियों के शेयरों में पैसा लगाना सही रहेगा। इसके अलावा फार्मास्युटिकल्स और हेल्थकेयर भी अट्रैक्टिव लग रहे हैं। हम टूथपेस्ट से लेकर फूड प्रोडक्ट्स, बैंकिंग से लेकर टेक्नोलॉजी सर्विसेज, हार्डवेयर प्रोडक्ट्स से लेकर रोजमर्रा तक की चीजों यानी सब कुछ कंज्यूम कर रहे हैं। लोग तेजी से हेल्थ कॉनशस हो रहे हैं। इसलिए आगे हेल्थकेयर और फॉर्मा का प्रदर्शन अच्छा रहेगा।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।