Get App

Cryptocurrency पर पाबंदी लगाना भारत के लिए सबसे सही फैसला, RBI के डिप्टी गवर्नर की राय

ऐसा पहली बार हुआ है जब RBI के किसी सीनियर अधिकारी ने क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ खुलकर अपना पक्ष रखा है

MoneyControl Newsअपडेटेड Feb 14, 2022 पर 10:04 PM
Cryptocurrency पर पाबंदी लगाना भारत के लिए सबसे सही फैसला, RBI के डिप्टी गवर्नर की राय
क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाया जाए या नहीं, उसको लेकर RBI के डिप्टी गवर्नर का यह बयान काफी अहम है

क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) को लेकर भारत का क्या नजरिया होना चाहिए इस पर RBI के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर (T Rabi Sankar) ने दो टूक बात कही है। उन्होंने 14 फरवरी को कहा कि भारत के लिए शायद सबसे अच्छा होगा क्रिप्टोकरेंसी (Cryptocurrency) पर बैन लगाना।

इंडियन बैंक्स एसोसिएशन की 17वीं एनुअल बैंकिंग टेक्नोलॉजी कॉन्फ्रेंस एंड अवॉर्ड्स के दौरान शंकर ने क्रिप्टोकरेंसी पर अपनी सख्त राय दी है। शंकर ने कहा, "हम फिलहाल Cryptocurrency के सपोर्ट में आ रही उन दलीलों की जांच कर रहे हैं जिनमें ये कहा जा रहा है कि Cryptocurrency को रेगुलेट करना चाहिए।"

क्रिप्टोकरेंसी पर बैन लगाया जाए या नहीं, उसको लेकर RBI के डिप्टी गवर्नर का यह बयान काफी अहम है। डिप्टी गवर्नर ने कई ऐसी बाते बताईं जिनकी वजह से फाइनेंशियल सिस्टम में प्राइवेट क्रिप्टोकरेंसी का होना चिंताजनक हो सकता है। ऐसा पहली बार हुआ है जब RBI के किसी सीनियर अधिकारी ने क्रिप्टोकरेंसी के खिलाफ खुलकर अपना पक्ष रखा है ।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें