Get App

Cryptocurrency prices today: Bitcoin, Ether में जारी है गिरावट, Shiba में आई तेजी

MoneyControl Newsअपडेटेड Dec 13, 2021 पर 11:28 AM
Cryptocurrency prices today: Bitcoin, Ether में जारी है गिरावट, Shiba में आई तेजी
Cryptocurrency prices today: Bitcoin, Ether में जारी है गिरावट, Shiba में आई तेजी

सोमवार को बिटकॉइन की कीमतों में गिरावट का रुख जारी रहा और यह 49,000 डॉलर के स्तर से नीचे था। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी 1% कम होकर 48,729 डॉलर पर कारोबार कर रही थी। हालांकि, बाद में इसमें थोड़ा सुधार आया।

CoinGecko के अनुसार कुल क्रिप्टोक्यूरेंसी बाजार पूंजीकरण पिछले 24 घंटों में 0.9% गिरकर 2.36 ट्रिलियन डॉलर हो गया, जबकि सोमवार को ट्रेडिंग वॉल्यूम 82 बिलियन डॉलर था।

अन्य डिजिटल टोकन जैसे कार्डानो, सोलाना, बिनेंस कॉइन भी पिछले 24 घंटों में लाल रंग में कारोबार कर रहे थे।

भारतीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया और क्रिप्टोकरेंसी को लेकर कहा कि उभरती हुई तकनीक जैसे सोशल मीडिया और क्रिप्टोकरेंसी के लिए संयुक्त रूप से ग्लोबल नियम बनाने की जरूरत है, ताकि वह लोकतंत्र को मजूबत करने का काम करें न कि कमजोर करने का।

आधिकारिक डिजिटल मुद्रा विधेयक 2021 (Cryptocurrency and Regulation of Official Digital Currency Bill 2021) संसद के चल रहे शीतकालीन सत्र में विचार और पारित करने के लिए लिस्ट किया गया है। है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें