अब फ्लाइट और बस टिकट कैंसिल करने पर पूरे पैसे होंगे वापस, Paytm ने शुरू की नई सर्विस

Paytm ने अपने यूजर्स को एयरलाइन या बस ऑपरेटर के कैंसिलेशन चार्ज से बचाने के लिए यह नई सर्विस शुरू की है। इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को ‘कैंसिल प्रोटेक्ट’ प्रीमियम खरीदनी होगी। आइए जानते हैं कि आप पेटीएम की इस नई सर्विस का फायदा कैसे उठा सकते हैं

अपडेटेड Feb 22, 2023 पर 4:16 PM
Story continues below Advertisement
ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देने वाली कंपनी पेटीएम ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस शुरू की है।

अगर आप अक्सर फ्लाइट या बस से सफर करते हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। ऑनलाइन पेमेंट की सुविधा देने वाली कंपनी पेटीएम (Paytm) ने अपने यूजर्स के लिए एक नई सर्विस शुरू की है। इसके तहत अगर आप किसी वजह से फ्लाइट या बस का टिकट कैंसिल करते हैं तो आपको इसके पूरे पैसे वापस मिल जाएंगे। इस नए प्लान का नाम कैंसिल प्रोटेक्ट प्रीमियम (Cancel Protect Premium) है। कंपनी ने अपने यूजर्स को एयरलाइन या बस ऑपरेटर के कैंसिलेशन चार्ज से बचाने के लिए यह नई सर्विस शुरू की है। आइए जानते हैं कि आप पेटीएम की इस नई सर्विस का फायदा कैसे उठा सकते हैं।

ऐसे उठाएं इस सर्विस का फायदा

इस सुविधा का फायदा उठाने के लिए यूजर्स को‘कैंसिल प्रोटेक्ट’ प्रीमियम खरीदनी होगी। पेटीएम ने बस और फ्लाइट दोनों के लिए अलग-अलग प्रीमियम तय किया है। बस की टिकट के लिए कैंसिल प्रोटेक्ट खरीदने के लिए आपको 25 रुपये देने होंगे जबकि फ्लाइट टिकट के लिए इसकी कीमत 149 रुपये है। इस सर्विस के तहत आपको टिकट कैंसिल करने की स्थिति में 100 फीसदी रिफंड मिल जाएगा।


100 फीसदी रिफंड का दावा करने के लिए कस्टमर्स को फ्लाइट के शेड्यूल्ड डिपार्चर टाइम से कम से कम 24 घंटे पहले पेटीएम के ज़रिए टिकट कैंसिल करना होगा। इसी तरह बसों के तय डिपार्चर टाइम से कम से कम 4 घंटे पहले टिकट कैंसिल करना होगा। इस स्थिति में आप कैंसिल प्रीमियम प्रोटेक्ट प्लान के तहत 100 फीसदी रिफंड के लिए क्लेम कर सकते हैं। पेटीएम ने कहा कि ‘कैंसिल प्रोटेक्ट’ के साथ रिफंड राशि पर कोई कैप नहीं है और कैंसिल करने पर पैसा तुरंत उस अकाउंट में जमा हो जाएगा, जिस अकाउंट के पैसे से टिकट बुक किया गया था।

पेटीएम का बयान

पेटीएम के प्रवक्ता ने कहा, "हमने अपने ऐप पर कई कस्टमर-फ्रेंडली फीचर पेश किए हैं। इसने कस्टमर्स के लिए ट्रैवल बुकिंग एक्सपीरियंस को बेहतर सरल बना दिया है। हमारा 'कैंसल प्रोटेक्ट' उन ग्राहकों के लिए एकदम सही है जो अपनी ट्रैवल प्लान्स को प्रोटेक्ट करने के लिए फ्लेक्सिबल और आसान तरीके तलाश रहे हैं। टिकट बुक करने की सुविधा के साथ हम यूजर्स को बुकिंग पर कई शानदार डिस्काउंट देते हैं, जिससे ग्राहकों को अधिक बचत करने में मदद मिलती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।